चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दफ्तर के बाहर धमाका होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि ये धमाका एक स्कूटी में हुआ है. पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद ही इस धमाके की जांच में जुटी गई है. पुलिस के अनुसार घटना सेक्टर 37 की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद चंडीगढ़ एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार इस धमाके में क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बम बनाने के लिए गन पाउडर का भी इस्तेमाल किया गया है. पुलिस फिलहाल बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार धमाके से पहले दो लड़कों को बाइक पर वहां देखा गया था. अब पुलिस इन दो लड़कों की पहचान करने कोशिशों में जुटी है.
पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुची है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर इस धमाके की वजह क्या है. पुलिस तमाम एंगल की जांच में भी जुटी है. साथ ही ये पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि आखिर ये स्कूटी किसकी है. और इसे बीजेपी दफ्तर के बाहर किसने और कब खड़ी की थी.
इस धमाके में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. ये स्कूटी किसकी ती इसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है. पुलिस की टीमें स्कूटी मालिक की पहचान करने में जुटी है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है. वो भी स्कूटी और आसपास से कई सैंपल जुटा रही है. इस घटना के बाद से ही पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
सूत्रों के अनुसार 2024,2025 और 2026 में लगातार खालिस्तानी आतंकी संगठनों से पंजाब में सरकारी इमारतें और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों ,पुलिस के दफ्तरों ,पुलिस कर्मचारियों ,बीजेपी ,आरएसएस के दफ्तर और हिंदू संगठनों के नेता निशाने पर रहे हैं. हाल ही में SSOC मोहाली,पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान के इशारे पर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
2024-25 में खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां जो इस समय अमेरिका है उसने 20 से आतंकी हमले करवाए, जिसमें पुलिस दफ्तरों ,थानों और पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड से हमले करवाए. इन हमलों में हैप्पी पासियां के साथ जीवन फौजी उसका साथ दे रहा था , जीवन फौजी भी देश से बाहर है. बीजेपी दफ्तर में हुए इस हमले के बाद सेंट्रल एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. खालिस्तानी एंगल से भी इस मामले की जांच चल रही है.













