एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ दिनों पहले हुआ था जानलेवा हमला

'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है. सलीम पर कुछ दिनों पहले जानलेवा हमला हुआ था. हालांकि उसकी गिरफ्तारी एक पुराने मामले में हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सलीम वास्तिक पर दिल्ली के कारोबारी के बेटे के अपहरण और हत्या का आरोप सिद्ध हो चुका है.
  • वर्ष 2000 में बेल पर बाहर आने के बाद सलीम ने अपनी असली पहचान छिपाकर रहना जारी रखा.
  • 1995 में सलीम ने कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे का अपहरण किया था और रंगदारी न मिलने पर उसकी हत्या कर दी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

कुछ दिनों पहले जानलेवा हमले को लेकर चर्चा में आए यूट्यूबर 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक के बारे में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर कर कोई हैरान हो रहा है. जानलेवा हमले की घटना के बाद लोगों की सहानुभूति बटोर रहा सलीम वास्तिक असल में एक बच्चे की हत्या का दोषी निकला. वो करीब तीन दशक से पुलिस को धोखा दे रहा था. लेकिन अब दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलीम वास्तिक पर दिल्ली के एक कारोबारी के बेटे के अपहरण और हत्या का आरोप सिद्ध हो चुका था. इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा भी मिल चुकी थी. लेकिन वो पहचान छिपाकर गाजियाबाद में रह रहा था.  

दिल्ली में एक व्यापारी के बेटे के अपहरण और मर्डर के मामले में सलीम को उम्रकैद की सजा हुई थी. दिल्ली जेल से वह वर्ष 2000 में बेल पर बाहर आया और फरार हो गया. 25 साल तक नाम–पहचान छिपाकर रहता रहा. पिछले दिनों गाजियाबाद में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसके 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं.

1995 में कारोबारी के बेटे का अपहरण, फिरौती नहीं मिलने की थी हत्या

पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह सलीम के घर पहुंची. पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस के अफसरों के मुताबिक, 20 जनवरी 1995 को सलीम ने कारोबारी के 13 साल के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था. परिवार से रंगदारी न मिलने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी.

27 फरवरी को सलीम पर हुआ था जानलेवा हमला, एनकाउंटर में मारे गए थे दोनों आरोपी

अफसरों के मुताबिक, वारदात के बाद पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. साल 1997 में सलीम को उम्रकैद की सजा हुई. हालांकि, साल 2000 में उसे जमानत मिली, जिसके बाद वह फरार हो गया. बीते 25 सालों से वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था.

27 फरवरी को लोनी में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया था. एक बाइक पर आए दो हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किये थे. हमलावरों सलीम की गर्दन को भी रेतने की कोशिश की थी. अब पुलिस ने एनकाउंटर में दोनों आरोपी को मार गिराया है.

यह भी पढ़ें - गाजियाबाद: सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला दूसरा हमलावर भी एनकाउंटर में ढेर

Featured Video Of The Day
Adani Green Energy Limited का नया कीर्तिमान! ग्रीनफील्ड क्षमता ग्रोथ में लगाई छलांग!