झारखंड के सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 जवानों के घायल होने की सूचना

रांची में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सारंडा जंगल में बेसरा और उसके दस्ते की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अभियान शुरू किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में माओवादी नेता मिसिर बेसरा के साथ मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं
  • मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है और वह माओवादी पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो का सर्वोच्च कमांडर है
  • मुठभेड़ छोटानगर थाना क्षेत्र में सुबह शुरू हुई और अब तक रुक-रुक कर जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चाईबासा,:

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में बुधवार को मिसिर बेसरा के नेतृत्व वाले माओवादी दस्ते के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार, मिसिर बेसरा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है. अधिकारियों ने बताया कि छोटानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सारंडा जंगल में सुबह शुरू हुई मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है.

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने कहा, 'अभियान में शामिल कोबरा जवान घायल हुए हैं, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं. अभियान समाप्त होने और सुरक्षाकर्मियों के लौटने के बाद हम कल सुबह और अधिक जानकारी दे पाएंगे.' कोबरा बटालियन के जवान सीआरपीएफ के विशिष्ट कमांडो हैं जो नक्सलवाद का मुकाबला करने के लिए जंगल युद्ध में विशेषज्ञता रखते हैं.

रांची में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि सारंडा जंगल में बेसरा और उसके दस्ते की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अभियान शुरू किया. प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ पोलित ब्यूरो सदस्य बेसरा को पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो का 'सर्वोच्च कमांडर' बताया जाता है.

सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर इकाइयों सहित सुरक्षा बल जिले को माओवाद मुक्त बनाने के लिए कई महीनों से क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान चला रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Women Reservation पर जवाब नहीं, शेर-ओ-शायरी पर उतरे SP प्रवक्ता, उड़ी खिल्ली!