बंगाल में वोटिंग से पहले कई जिलों में चुनाव आयोग की छापेमारी, आखिर क्या है वजह?

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. इस बीच बैरकपुर और जगद्दल में चुनाव आयोग के निर्देश पर छापेमारी हो रही है. वोटिंग से ठीक पहले बंगाल में हो रही छापेमारी की वजह क्या है- जानें?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बंगाल में वोटिंग से पहले आज कई जिलों में चुनाव आयोग और अन्य एजेंसियों की टीम छापेमारी कर रही है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन चुनाव आयोग ने राज्यव्यापी छापेमारी का निर्देश दिया है.
  • आयोग के इस निर्देश पर बैरकपुर, जगद्दल सहित अन्य जगहों पर छापेमारी हो रह है.
  • आयोग की यह छापेमारी बम निष्क्रिय करने और मतदान के दिन धमाके न हो यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर आज शाम थमने वाला है. इससे पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता अपनी पूरी ताकत से प्रचार अभियान में जुटे हैं. लेकिन बंगाल चुनाव के प्रचार अभियान के आखिरी दिन तब चौंकाने वाली जानकारी सामने आई, जब पता चला कि बंगाल के कई जिलों में चुनाव आयोग के निर्देश पर एनआईए और अन्य एजेंसियों की टीम छापेमारी कर रही है. अमूमन चुनाव प्रचार के दौरान एनआईए अथवा अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा छापेमारी की कार्रवाई कम होती है. लेकिन बंगाल के चुनाव में आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गई है कि प्रचार के आखिरी दिन आयोग को राज्यव्यापी छापेमारी का आदेश निर्देश जारी करना पड़ा.

दरअसल चुनाव आयोग को छापेमारी का यह निर्देश चुनावी हिंसा को कंट्रोल में रखने के लिए देना पड़ा. यूं तो इस बार बंगाल में अब तक हुई वोटिंग पहले ही तुलना में शांतिपूर्ण रही है. लेकिन पहले चरण में भी कई जगहों से हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आ ही गई थी. 

बंगाल में चुनावी हिसा का रहा है इतिहास

दूसरी तरफ बंगाल के चुनावी इतिहास में पथराव, गोलीबारी के साथ-साथ बमबारी का भी जिक्र मिलता रहा है. हाल ही में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बंगाल में कई जगहों से बम बरामद हुए. जिसके बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले राज्यभर में कच्चे बम बनाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. 

कहीं भी वोटिंग के दिन नहीं हो धमाका

आयोग ने रविवार को दूसरे चरण की ड्यूटी में तैनात केंद्रीय बलों को यह कार्रवाई करने को कहा. आयोग ने केंद्रीय बलों को यह भी निर्देश दिया है कि वे बम निष्क्रिय करने की कार्रवाई तुरंत तेज करें और यह सुनिश्चित करें कि मतदान के दिन कहीं भी बम धमाका न हो.

यह भी पढ़ें - बंगाल चुनावः PM मोदी की रैली से पहले बैरकपुर में चुनाव आयोग की छापेमारी, जगद्दल में चल रही रेड

Advertisement

चुनाव आयोग ने पुलिस अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश

बम बनाने के मामलों सहित ऐसे सभी मामलों की जांच NIA करेगी. ECI सूत्रों ने बताया कि कोलकाता के CP, सभी DCP, सभी SP और OC व IC स्तर तक के सभी अधिकारियों को एक कड़ा संदेश दिया गया है कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के पास कोई विस्फोटक पाया जाता है या वह किसी भी तरह की धमकी भरी रणनीति का इस्तेमाल करता है, तो संबंधित OC/IC को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. इसलिए, ऐसी सभी धमकी भरी सामग्री को अगले 24 घंटों के भीतर बिना किसी चूक के जब्त कर लिया जाना चाहिए.

रविवार को आयोग द्वारा दिए गए इसी निर्देश के बाद आज राज्य में बम और विस्फोटकों के खिलाफ तलाशी और छापेमारी अभियान चल रहा है. इसके लिए कोलकाता में हुई एक समन्वय बैठक के दौरान दी गई, जिसमें कोलकाता पुलिस और दक्षिण 24 परगना जिला पुलिस के विभिन्न स्तर के अधिकारी शामिल हुए.

Advertisement

दक्षिण 24 परगना में TMC कार्यकर्ता के घर के पास से मिले 100 बम

दक्षिण 24 परगना जिले के विजयगंज बाजार विस्फोट मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. रविवार शाम को दक्षिण 24 परगना के भानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बम बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है. रविवार को पुलिस ने उत्तर काशीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चेलेगोआलिया इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता के घर के पीछे के बगीचे से कुल 100 नए बम बरामद किए गए थे. 

चुनाव आयोग ने इस मामले में अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर-इन-चार्ज की जिम्मेदारी तय कर दी है. आयोग ने साफ कहा कि मतदान से पहले या मतदान के दिन मतदाताओं को डराने, धमकाने या बम के इस्तेमाल की कोई भी घटना होती है तो संबंधित थाना प्रभारी और अधिकारी सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे.

यह भी पढ़ें - बंगाल: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले 100 जिंदा बम बरामद, TMC कार्यकर्ता के घर के पीछे बगीचे में था रखा

Featured Video Of The Day
बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का ताबड़तोड़ एक्शन