पंजाब के चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को ED का समन, 26 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के प्रधान सचिव (वित्त) को भी 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत पूछताछ के लिए इसी तरह का समन भेजा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में पूछताछ के लिए समन भेजा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ED ने सिन्हा को 26 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. 

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के प्रधान सचिव (वित्त) को भी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत पूछताछ के लिए इसी तरह का समन भेजा गया है.

सिन्हा 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह जांच भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी है.

ED के इस समन के बाद पंजाब के प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है. मुख्य सचिव जैसे बड़े पद पर बैठे अधिकारी को मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में पूछताछ के लिए बुलाया जाना एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Cyclone Akvan Alert: चक्रवात अकवान की तट पर दस्तक, ओडिशा में हाई अलर्ट

Topics mentioned in this article
Punjab News
Punjab Chief Secretary

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं