खौफनाक VIDEO: तेज रफ्तार से आ रहीं गाड़ियों में सीधी टक्कर, परखच्चे उड़े, पहिये दूर जा गिरे

एक्सीडेंट के बाद, घायलों की मदद के लिए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंचीं. सीसीटीवी वीडियो फुटेज का इस्तेमाल अब अधिकारी इस हादसे के कारण की जांच करने के लिए कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

गुजरात के पाटन जिले के शामी-हारीज हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को दहला कर रख दिया. एक ईको कार और मिनी-ट्रक (पिकअप) के बीच हुई इस सीधी भिड़ंत में एक शख्स की मौत हो गई. वहीं कार में सवार कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  

घटनास्थल के पास एक निजी होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. इसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हादसा कितना जबरदस्त था. 

गाड़ियों के परखच्चे उड़े

तेज रफ्तार ईको कार और मिनी-ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज बनेगा जांच का आधार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह फुटेज जांच के लिए सबसे बड़ा सबूत है. इस वीडियो की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गलती किस ड्राइवर की थी और क्या गाड़ियों की रफ्तार तय सीमा से अधिक थी.  फिलहाल, इस दुर्घटना के बाद शामी-हारीज हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा.

यह भी पढ़ें: नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा, देखें VIDEO

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | आज रात 8:30 बजे कुछ बड़ा होने वाला है? क्या करेगा ईरान? | Trump | US Iran War
Topics mentioned in this article