गुजरात के कच्‍छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्‍टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता

Earthquake in Kutch: नेशनल सेंटर फोर सिस्‍मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात के कच्‍छ इलाके में मंगलवार रात 11 बजकर के 26 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किमी नीचे रहा. भूकंप की तीव्रता 4.3 रिकॉर्ड की गई. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किमी नीचे रहा.
नई दिल्‍ली :

Earthquake in Kutch: गुजरात के कच्‍छ इलाके में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किमी नीचे था. 

नेशनल सेंटर फोर सिस्‍मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात के कच्‍छ इलाके में मंगलवार रात 11 बजकर के 26 मिनट पर भूकंप रिकॉर्ड किया गया. भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 20 किमी नीचे रहा. भूकंप की तीव्रता 4.3 रिकॉर्ड की गई. 

इससे पहले दिन में ताजिकिस्‍तान में रिक्‍टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया. 

गुजरात के कच्‍छ में आया यह भूकंप म्‍यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के एक महीने से भी कम वक्‍त में आया है. 

26 जनवरी 2001 को आया था गुजरात में भीषण भूकंप

गुजरात में आज भी 2001 में आए भूकंप को याद किया जाता है. 26 जनवरी 2001 को आए इस भूकंप के कारण गुजरात के भुज में भारी तबाही मची थी और बड़ी संख्‍या में लोगों की मौत हुई थी. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Boxing सिर्फ़ चोट नहीं, हिम्मत भी! Priya Ghanghas, Arundhati Choudhary को कहां से मिलता है मोटिवेशन?
Topics mentioned in this article