मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप, नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस किए गए झटके

Earthquake: अप्रैल महीने में ये पहली बार नहीं है जब पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप आया है, मणिपुर की धरती 7 अप्रैल को भी दो बार भूकंप के झटकों से कांप उठी थी. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई थी. इसके झटके अरुणाचल तक महसूस किए गए थे. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप के झटके.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पूर्वोत्तर के मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तीव्रता 5.2 वाला भूकंप महसूस किया गया
  • 21 अप्रैल को मणिपुर के कामजोंग में भूकंप की गहराई 62 किलोमीटर और तीव्रता 5.2 मापी गई थी
  • मणिपुर में 7 अप्रैल को दो बार भूकंप के झटके तीव्रता 4.3 और 3.0 के साथ महसूस हुए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पूर्वोत्तर के कई राज्य एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गए हैं. मणिपुर समेत कई राज्यों में मंगलवार सुबह 5:59 बजे जमीन हिलने लगी. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई. भूकंप का केंद्र मणिपुर का कामजोंग था. बता दें कि झटके मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक महसूस किए गए. गनीमत ये ही कि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अप्रैल महीने में ये पहली बार नहीं है जब पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप आया है.

मणिपुर की धरती 7 अप्रैल को भी दो बार भूकंप के झटकों से कांप उठी थी. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 और 3.0 मापी गई थी. इसके झटके अरुणाचल तक महसूस किए गए थे. 21 अप्रैल को आए ताजा भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई. कामजोंग की पृथ्वी के नीचे इसकी गहराई 62 किमी. थी.

जापान में आया 7.5 तीव्रता का भूकंप

देश ही नहीं दुनिया के अन्य देश भी भूकंप की चपेट में हैं. सोमवार को जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर में आए जबरदस्त भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था. जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी. 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते सुनामी अलर्ट जारी किया गया है. 

Advertisement

दो दिन पहले हिल उठी थी कश्मीर की धरती

18 अप्रैल को कश्मीर घाटी में 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था. घरों में पंखे सहित अन्य वस्तुएं हिलती हुई देख लोग घरों से बाहर निकल आए थे. हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. भूकंप का केंद्र पृथ्वी के 190 किलोमीटर अंदर था. इसके निर्देशांक 36.55 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.92 डिग्री पूर्वी देशांतर थे. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान-अमेरिका के बीच समुद्र में होगा महायुद्ध? | Donald Trump