दिल्ली CM केजरीवाल के आवास के ऊपर ड्रोन देखा गया, जांच की जा रही है : पुलिस

सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय कोई ड्रोन नहीं दिखा.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास का इलाका ‘रेड नो फ्लाई जोन’ या ‘ड्रोन निषिद्ध जोन’ में आता है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के ऊपर मंगलवार को एक ड्रोन देखा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाम चार बजकर 46 मिनट पर सूचना मिली कि सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के ऊपर एक ड्रोन देखा गया है.

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री आवास का इलाका ‘रेड नो फ्लाई जोन' या ‘ड्रोन निषिद्ध जोन' में आता है.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर तैनात एक पीसीआर वाहन को मुख्यमंत्री आवास के एक कर्मचारी द्वारा ड्रोन देखे जाने की सूचना दी गई.

डीसीपी ने कहा कि सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय कोई ड्रोन नहीं दिखा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यालय से एक लिखित सूचना प्राप्त हुई है और कानूनी प्रक्रिया जारी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha News: Bihar में CM पद से हटे नीतीश कुमार, नई सरकार का फॉर्मूला तय!
Topics mentioned in this article