तैयार हो गया DND एक्सप्रेसवे, इसी महीने हो सकता है शुरू, दिल्ली-नोएडा से लेकर फरीदाबाद-गुरुग्राम तक का सफर होगा आसान

दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद को आपस में जोड़ने वाला नया 6-लेन एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है. इस हाईवे पर चढ़ने-उतरने के लिए दिल्ली से हरियाणा तक 12 एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
DND KMP Expressway Ready Opening This Month

दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम-फरीदाबाद आने-वाले लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है. रोजमर्रा के ट्रैफिक जाम से जूझने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. दिल्ली के महारानी बाग से पलवल के मंडकौला तक जाने वाला डीएनडी-केएमपी (DND-KMP) एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार है और पूरी संभावना है कि इसी महीने इसका उद्घाटन हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद दिल्ली के कई इलाकों का इसका सीधा फायदा होगा. वहीं हमेशा बिजी रहने वाले कालिंदी कुंज पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा. इस एक्सप्रेसवे के बारे में सबकुछ हम यहां बता रहे हैं.

क्या है इस एक्सप्रेसवे की खासियत?

  • DND-KMP एक्सप्रेसवे से दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचने का समय महज 20 मिनट बचेगा. अभी यहां घंटों वक्त लग जाता है.
  • इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से कालिंदी कुंज पर पड़ने वाला भारी ट्रैफिक दबाव काफी कम हो जाएगा.
  • हर दिन आवाजाही करने वाले करीब 5,000 से ज्यादा वाहनों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा.
  • नोएडा से दिल्ली और फरीदाबाद अप-डाउन करने वाले लोगों का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगा.

कहां-कहां से एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे?

यह एक्सप्रेसवे करीब 60 किमी का होगा और दिल्ली को फरीदाबाद और आगे दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा. इसके 12 एंट्री एग्जिट बनाए गए हैं.

1. दिल्ली में कहां-कहां एंट्री एग्जिट?

राजधानी दिल्ली में यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से सिक्स-लेन एलिवेटेड बनाया गया है. यानी इसका दिल्ली वाला पूरा हिस्सा ही जमीन से ऊपर बिल्कुल सिग्नल फ्री बना है.

  • महारानी बाग-डीएनडी फ्लाईवे: एक्सप्रेसवे का पहला एंट्री-एग्जिट पॉइंट DND फ्लाईवे पर महारानी बाग में है. यहां से रिंग रोड, सराय काले खां, बारापुला और आश्रम से आने वाला ट्रैफिक सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेगा.
  • कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन: नोएडा और आस-पास के इलाकों से आने वाले लोग इस एंट्री पॉइंट के जरिए एक्सप्रेसवे पर चढ़कर सीधे फरीदाबाद की ओर जा सकेंगे.
  • जैतपुर-मीठापुर पुश्ता रोड: दिल्ली बॉर्डर के पास इस एंट्री-एग्जिट पॉइंट से बदरपुर बॉर्डर और लोकल दिल्ली-हरियाणा सीमा के वाहन जुड़ सकेंगे.

2. हरियाणा में कहां-कहां एंट्री एग्जिट?

  • फरीदाबाद बाइपास सेक्टर्स: फरीदाबाद के सेक्टर 14, सेक्टर 17, सेक्टर 30, सेक्टर 2, सेक्टर 8 और सेक्टर 65 के लोग यहां से एक्सप्रेसवे पर एंट्री और एग्जिट कर सकेंगे.
  •  बल्लभगढ़ कैल गांव: यहां एक बहुत बड़ा मुख्य इंटरचेंज बनाया गया है, जो दिल्ली-आगरा हाईवे (NH-19) और फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाइपास को सीधे इस एक्सप्रेसवे से जोड़ता है.

3. आगे की कनेक्टिविटी और एग्जिट

  • जेवर एयरपोर्ट लिंक: फरीदाबाद के सेक्टर-65 के पास से एक और 31 किमी लंबा ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे निकल रहा है, जो सीधे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाएगा.
  • सोहना-खलीलपुर इंटरचेंज: एक्सप्रेसवे का आखिरी छोर नूंह जिले के खलीलपुर के पास KMP एक्सप्रेसवे और मुख्य दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ता है. यहां से गुरुग्राम या मुंबई की ओर मुड़ सकते हैं.
Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR को जाम से मिलेगी आजादी, ये 3 प्रोजेक्ट बदलेंगे तस्वीर, नोएडा-फरीदाबाद से गुरुग्राम तक मिलेगा फायदा

कहां तक पहुंचा काम और कहां से पकड़ेंगे रफ्तार?

जानकारी के अनुसार, DND-KMP एक्सप्रेसवे का मंडकौला से दिल्ली के मीठापुर तक हिस्सा पहले ही खुल चुका है. वहीं कालिंदी कुंज तक सर्विस लेन पर ट्रैफिक चल रहा है. इसके अलावा दिल्ली में महारानी बाग के करीब 9 किमी का हिस्सा निर्माण के अंतिम चरण में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सप्रेसवे की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी महीने यानी जून में ही इसको आम जनता के लिए खोला जा सकता है. पीएम मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली से आगरा और मथुरा सिर्फ 1 घंटे में, 350 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानें कहां बनेंगे स्टेशन

Featured Video Of The Day
लेबनान पर हमले से भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन लगा भयंकर लताड़ा! | Breaking