राहुल गांधी से मिलने के बाद बोले डीके शिवकुमार, धैर्य बहुत मामलों में काम आता है

राहुल गांधी से मुलाकात और कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े सवाल पर मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कोई कि उनके और सीएम सिद्धारमैया के बीच कोई खींचतान नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डी शिवकुमार ने की राहुल गांधी से मुलाकात
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • डीके शिवकुमार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है
  • कांग्रेस मुख्यालय में असम चुनाव को लेकर डीके शिवकुमार, भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी की बैठक हुई थी
  • डीके शिवकुमार ने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच कोई खींचतान नहीं है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी शिवकुमार अपने तीन दिनों के दिल्ली दौरे के आख़िरी दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले. सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर डीके शिवकुमार की दावेदारी को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें “धैर्य” बनाए रखने को कहा है.डीके शिवकुमार को कांग्रेस ने दो अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ असम विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. प्रियंका गांधी असम के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की प्रमुख हैं.

मंगलवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में असम के तीनों पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार, भूपेश बघेल और बंधु तिर्की के साथ प्रियंका गांधी ने बैठक की. इसके बाद गुरुवार सुबह प्रियंका गांधी, डीके शिवकुमार और भूपेश बघेल ने दस जनपथ पर राहुल गांधी के साथ असम चुनाव को लेकर चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक असम की बैठक के बाद अलग से कुछ देर के लिए डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मिले. इससे पहले बुधवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष खरगे और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात की थी.

राहुल गांधी से मुलाकात और कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े सवाल पर मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कोई कि उनके और सीएम सिद्धारमैया के बीच कोई खींचतान नहीं है. पार्टी नेतृत्व जब उचित समझेगा तब फैसला करेगा.वहीं एनडीटीवी के सवाल कि क्या पार्टी नेतृत्व ने उन्हें धैर्य रखने की नसीहत दी है.डीके शिवकुमार ने रहस्यात्मक तरीके से जवाब देते हुए कहा कि धैर्य भी बहुत सारे मामलों में बहुत काम आता है.

बीते साल नवंबर में कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के ढाई साल पूरे होने के साथ ही मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान चल रही है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के द्वारा अंदरखाने सीएम पद को लेकर दावेदारी पेश की गई. हालांकि सीएम सिद्धारामैया फिलहाल पद छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा. माना जा रहा है कि पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कांग्रेस आलाकमान कोई फैसला ले सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी की फिर जाएगी लोकसभा सदस्यता? BJP सांसद ने घेरने के लिए भेज दी चिट्ठी

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई... एपस्टीन फाइल्स वाले आरोपों पर हरदीप पुरी का वार

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat ki Baat Batata Hoon | अब NATO से भिड़े Trump! Iran War में 8 भारतीयों की मौत
Topics mentioned in this article