महाकुंभ वाली मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार

Sanoj Mishra Arrested: आरोप है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने झांसी की रहने वाली एक लड़की के साथ कई बार रेप किया. यह मामला साल 2021 का है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली हाई कोर्ट से बेल याचिका खारिज होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया
नई दिल्‍ली:

Director Sanoj Mishra Arrested: महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बलात्‍कार का आरोप है. दिल्ली हाई कोर्ट से बेल याचिका खारिज होने के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोप है कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे से आने वाली, हीरोइन बनने की तमन्ना रखने वाली लड़की के साथ कई बार रेप किया. सेंट्रल दिल्ली पुलिस की नबी करीम थाने की टीम ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है.

'डायरेक्‍टर ने मुझे आत्‍महत्‍या की धमकी दी'

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी फिल्म डायरेक्टर से 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उस समय वह झांसी में रहती थी. कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है. जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने आत्महत्या की धमकी दी. डर के मारे पीड़िता उससे मिलने चली गई. अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया. 

फिल्मों में काम दिलाने का लालच और कई बार...

आरोप है कि झांसी से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो इन्हें सार्वजनिक कर देगा. इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए. साथ ही, उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया. इसी उम्मीद में पीड़िता मुंबई आ गई और आरोपी के साथ रहने लगी. लेकिन वहां भी आरोपी उसका शोषण करता रहा और कई बार मारपीट भी की. 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया. फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने कोई शिकायत की, तो वो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका का पायलट पकड़ा? | Iran Attack On US | Trump
Topics mentioned in this article