दिल्ली NCR में कब तक बारिश? 11 साल का टूटा रिकॉर्ड, 8 डिग्री गिरा पारा, उत्तराखंड से हिमाचल तक बारिश, बर्फबारी

WeatherToday: दिल्ली एनसीआर में मौसम में अभी बदलाव देखने को मिला. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Weather News
नई दिल्ली:

Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में दो दिन की बारिश के बाद 9 अप्रैल को भी हल्के बादलों ने आसमान को घेर रखा.मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था. हालांकि दिल्ली एनसीआर में आज बारिश नहीं हुई. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भी आज बारिश देखने को नहीं मिली. लेकिन पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली की चमक औऱ तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश कई जगहों पर हुई. उधर, अरुणाचल प्रदेश में 9 से 12 अप्रैल, असम-मेघालय में 9-10 अप्रैल और त्रिपुरा में भी 9 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में भी 9-10 अप्रैल को बारिश, बिजली गिरने के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा में भी बारिश का अलर्ट है. 

दिल्ली में 8 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली में दो दिन की बारिश से मैक्सिमम टेंपरेचर 28.2 डिग्री तक गिर गया, जो पिछले 11 साल में अप्रैल महीने का सबसे कम तापमान है. सफदरजंग में 28.2 डिग्री टेंपरेचर रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है. इससे पहले 23 अप्रैल 2016 में अधिकतम तापमान सबसे कम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया था.सफदरजंग मौसम केंद्र ने पिछले 24 घंटों में 16.4 मिमी बारिश दर्ज की, जो 4 अप्रैल 2023 के बाद सबसे अधिक बारिश है, जब 16.3 मिमी बारिश हुई थी. पालम, लोधी रोड रिज और आयानगर में ज्यादा बारिश नहीं हुई.

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 9 अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है. 9 और 10 अप्रैल को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान बढ़ते-बढ़ते 14 अप्रैल तक 36 से 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा. जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 से 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप दिखेगा.आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.

delhi weather

तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट 

पालम में पारा 27.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 8.3 डिग्री कम है. लोधी रोड में तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है. रिज में 28.8 डिग्री पारा रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है. आयानगर में 28 डिग्री टेंपरेचर था, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था. पालम में 15.5 डिग्री टेंपरेचर था, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा. लोधी रोड में 16.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है. रिज में 15.3 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा. आयानगर में 16.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है.

Advertisement

एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक डॉ. अखिल श्रीवास्तव का कहना है कि मार्च के बाद अप्रैल में भी एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर है. पंजाब और जम्मू-कश्मीर में इसका आगे भी असर दिखाई दिया. पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश, बर्फबारी दिखेगी. हालांकि आज से तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू होगी. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक आने वाले दिनों में फिर से तेज धूप खिलेगी और पारा कुछ दिनों में 6 से 8 डिग्री तक इजाफा होगा. उत्तरी मैदानी इलाकों में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तापमान में होगी. मौसम विभाग ने 9 अप्रैल के लिए न्यूनतम तापमान 15 डिग्रीऔर अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया है. 


 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: रिकॉर्ड मतदान क्या Mamata Banerjee के लिए खतरे की घंटी? Sucherita Kukreti