दिल्ली में प्रचंड गर्मी की कर लो तैयारी, भयंकर ठंड के बदला मौसम, फरवरी में ही तमतमाने लगेगा सूरज

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में मौसम तेजी से बदल रहा है. भयंकर सर्दी के बाद अब तेज गर्मी का दौर आने वाला है. भारत मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के बाद भी तापमान में अब गिरावट कम ही होने की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Weather News
नई दिल्ली:

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में फरवरी माह में मौसम जिस तेजी से बदल रहा है, वो संकेत देता है कि भयंकर सर्दी के एक डेढ़ महीने का दौर अब अलविदा कह चुका है. यही नहीं, फरवरी में ही आपको प्रचंड गर्मी का दौर भी झेलना पड़ सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे तक पारा 24 से 26 डिग्री तक पहुंच जाएगा. जो गर्मी तेजी से बढ़ने का संकेत है.न्यूनतम पारा भी 9 से 11 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी दो-तीन दिन बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिलेगा.

पारा चढ़ा, यूपी में घना कोहरा

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पालम में रिकॉर्ड किया गया. जबकि लोधी रोड में 9.4 डिग्री, रिज में 10.8 डिग्री तक तापमान पहुंच गया. आयानगर में यह 8.8 डिग्री सेल्सियस तकथा. अधिकतम तापमान भी 23-24 डिग्री तक पहुंच गया है. आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी के संकेत हैं. दिल्ली में एक्यूआई लेवल भी बिगड़कर 216 तक पहुंच गया है.वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी तक घना कोहरा होने की आशंका जताई गई है.
 

एक हफ्ते में दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी

दिल्ली के अगले सात दिन के तापमान की बात करें तो 9 फरवरी को 8-10 डिग्री से बढ़ते हुए न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. जबकि अधिकतम तापमान भी 24 से 26 डिग्री तक पहुंचने का संकेत हैं. इस दौरान हल्की धुंध रहने का संकेत हैं. 8 फरवरी को भी मिनिमम टेंपरेचर 10 डिग्री से ज्यादा और मैक्सिमम टेंपरेचर 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. 

delhi weather

मौसम विभाग ने 9 से 11 फरवरी तक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने का अनुमान जताया था. इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. लेकिन यूपी, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा जैसे इलाकों में बारिश होने या किसी अन्य तरह के मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है. 

उत्तराखंड का मौसम

8 से 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. इस दौरान तेज हवाओं के चलने के साथ बिजली चमकने और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच मौसम बदलेगा.उत्तराखंड में 9-10 तारीख को घना कोहरा भी देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में फरवरी में सर्दी गई या मौसम यू-टर्न लेगा, मौसम विभाग क्या बता रहा है

Kedarnath

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी हिमालय में मौसमी हलचल के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम बदला रहेगा. पौड़ी, पिथौरागढ़, औली, रुद्रप्रयाग जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी. हिमाचल प्रदेश में भी मनाली और शिमला जैसे क्षेत्रो में बारिश-बर्फबारी होगी. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Khamenei Death News: वो 30 बम कौन से थे जिन्होंने खलीफा खामेनई का अंत किया | Iran America Israel War