दिल्ली NCR से क्या सर्दी की विदाई, आसमान में छाए बादल, अभी मौसम फिर पलटेगा

दिल्ली एनसीआर में सुबह और रात के वक्त तापमान बढ़ा है और सर्दी का अहसास कम हुआ है. कोहरा भी छंट गया है, लेकिन क्या सर्दी की विदाई हो गई है, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Weather News Today
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में मौसम फिर बदलने वाला है. दो-तीन खुला आसमान खिली धूप के बाद फिर से बादल छाने और कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. मौसम विभाग का कहना है कि दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 और 6 फरवरी को हिमालय क्षेत्र में बड़ा मौसमी बदलाव देखने को मिलेगा. साथ ही 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 6 फरवरी तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में और हिमाचल प्रदेश में 7 फरवरी को सुबह और रात के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. 

दिल्ली में दो बार बारिश जनवरी में

दिल्ली में जनवरी में दो बार बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिला था. बिजली की चमक और बादल गरजने के साथ 23 और 27 जनवरी को बारिश हुई थी. यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश हुई थी. इससे शीत लहर लौटने का अहसास हुआ था. हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद बादल छाए हैं, लेकिन बारिश होगी या नहीं, इसकी तस्वीर एक-दो दिन में साफ हो जाएगी. 

सर्दी में कमी आएगी

मौसम विभाग का कहना है कि 6 फरवरी से 11 फरवरी तक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के आसपास के इलाकों में फिर से बादल छा सकते हैं. हालांकि बारिश का अभी कोई संकेत नहीं है. सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस से बढ़ते हुए 11 फरवरी तक 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान भी 22-24 से डिग्री से बढ़ते हुए 24 से 26 डिग्री तक पहुंच सकता है. अगले छह हफ्ते तक सुबह के वक्त बादल रहने के साथ कोहरा भी थोड़ा बहुत परेशान कर सकता है. 

Delhi Weather

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों को दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. जबकि उसके बाद यूपी और कुछ अन्य राज्यों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की की कमी देखी जा सकती है. महाराष्ट्र के आसपास भी अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. पूर्वोत्तर, गुजरात और मध्य भारत में भी न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | राहुल गांधी पर Manoj Tiwari का तीखा हमला! सुनिए क्या-क्या कहा? | Rahul Gandhi