7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटी इंग्लैंड जा रही फ्लाइट, US-ईरान जंग के बीच पहली बार भरी थी उड़ान

मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते अंतिम समय में एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की इस फ्लाइट को बीच हवा में ही वापस लौटना पड़ा. लगभग सात घंटे की उड़ान के बाद फ्लाइट ने यू-टर्न लिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
7 घंटे की उड़ान के बाद दिल्ली के लिए यू-टर्न.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है.
  • दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E33 को मध्य पूर्व में एयरस्पेस बंद होने से वापस लौटना पड़ा.
  • यह फ्लाइट 26 फरवरी के बाद दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए पहली इंडिगो की लंबी दूरी की उड़ान थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान-इजरायल और अमेरिका जंग के कारण पश्चिम एशियाई देशों में तनाव की स्थिति है. इस कारण हवाई उड़ानों पर भी काफी असर पड़ा है. मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच एयरस्पेस बंद किए गए. दुबई, दोहा, अबू धाबी जैसे बड़े हवाईअड्डे बंद कर दिए गए. अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. लेकिन सोमवार को मिडिल ईस्ट तनाव का असर उड़ानों पर फिर दिखा.  दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को 7 घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटना पड़ा. फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा फ्लाइटराडार24 के अनुसार, नॉर्स एयरलाइंस द्वारा संचालित इंडिगो की फ्लाइट 6E33 (Indiga Flight 6E33) ने इथियोपिया और इरिट्रिया की सीमा के पास दिल्ली के लिए यू-टर्न लिया.

बताया गया कि मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते अंतिम समय में एयरस्पेस बंद किए जाने के कारण दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की इस फ्लाइट को बीच हवा में ही वापस लौटना पड़ा. लगभग सात घंटे की उड़ान के बाद फ्लाइट ने यू-टर्न लिया. 

26 फरवरी के बाद दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए थी पहली इंडिगो फ्लाइट

बताया गया कि 26 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद शुरू हुए तनाव के बीच इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर की यह पहली फ्लाइट थी. इस लंबी दूरी की उड़ान को लंबे अंतराल के बाद फिर से शुरू किया गया था और सामान्य परिस्थितियों में इस उड़ान को लगभग 11 घंटे में तय करने की उम्मीद थी.

मिडिल ईस्ट से बचते हुए दूसरे रूट से जा रही थी फ्लाइट

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि विमान ने पश्चिम एशिया संघर्ष क्षेत्रों से बचने के लिए दूसरे निर्धारित रूट से जा रही थी. लेकिन इसके बाद भी लगभग सात घंटे की उड़ान के बाद उसे वापस लौटना पड़ा. फ्लाइटराडार24 के अनुसार, दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इस फ्लाइट ने अदन की खाड़ी और अफ्रीका के कुछ हिस्सों से होते हुए एक दूसरा रूट अपनाया था. ईरान-इजराइल तनाव के कारण फ्लाइट ने मध्य पूर्वी हवाई क्षेत्र के अधिकांश हिस्से को बाईपास किया गया. 

इंडिगो ने कहा- अंतिम समय में एयरस्पेस बंद होने के कारण वापस लौटी फ्लाइट

एक बयान में, इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि अंतिम समय में हवाई क्षेत्र प्रतिबंध लागू होने के बाद एयरलाइन को यह निर्णय लेना पड़ा. प्रवक्ता ने कहा, "मध्य पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में बदलती स्थिति के कारण, हमारी कुछ उड़ानों को लंबे मार्ग अपनाने पड़ सकते हैं या उनका मार्ग परिवर्तन करना पड़ सकता है. पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति के कारण अंतिम समय में हवाई क्षेत्र प्रतिबंध लागू होने के कारण दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली हमारी उड़ान 6E 033 को अपने मूल स्थान पर वापस लौटना पड़ा."

यह भी पढ़ें - मिडिल ईस्ट तनाव का असर, भारत ने फ्लाइट शेड्यूल बदला; कई अतिरिक्त उड़ानें शुरू, जानें ताजा अपडेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Khamenei के बेटे बने नए Supreme Leader