ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है. दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E33 को मध्य पूर्व में एयरस्पेस बंद होने से वापस लौटना पड़ा. यह फ्लाइट 26 फरवरी के बाद दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए पहली इंडिगो की लंबी दूरी की उड़ान थी.