पिस्तौल की नोंक पर 10 लाख की लूट, दिल्ली में मामा-भांजे गिरफ्तार, 500 CCTV खंगालकर पकड़े गए लुटरे

चांदनी चौक में हुई 10.65 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मामा-भांजे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है. 500 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली पुलिस की सराय रोहिल्ला थाना टीम ने चांदनी चौक में हुई दस लाख से अधिक रुपये की लूट का खुलासा किया
  • आरोपी मामा-भांजे हैं जिनके पास से पांच लाख पचास हजार रुपये नकद, पिस्तौल और चोरी की बाइक बरामद हुई
  • घटना 26 मार्च को हुई थी जब पीड़ित युवक शास्त्री नगर मेट्रो के पास लूट का शिकार हुआ था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली पुलिस की सराय रोहिल्ला थाना टीम ने चांदनी चौक इलाके में हुई 10.65 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले को सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो आपस में मामा और भांजे हैं. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 5 लाख 51 हजार 500 रुपये, वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है.

पिस्तौल तानकर लूटा लिया था पैसों का बैग

​डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि ​यह घटना 26 मार्च 2026 की है. अभिषेक प्रजापति नाम का युवक, जो बवाना की एक मोजे की फैक्ट्री में काम करता है, चांदनी चौक और शास्त्री नगर से कुल 10.65 लाख रुपये कैश इकट्ठा करके अपने बैग में ले जा रहा था. शाम करीब 5:50 बजे जब वह शास्त्री नगर मेट्रो सबवे के पास मोबाइल पर लोकेशन चेक करने के लिए रुका, तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल तानकर उसका बैग लूट लिया और फरार हो गए. 

पुलिस ने खंगाले 500 CCTV कैमरे

डीसीपी ने बताया कि ​ ​दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद पुलिस की एक विशेष टीम बनाई. जांच के दौरान पुलिस ने  ​इलाके के लगभग 500 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. ​करीब 30 किलोमीटर तक लुटेरों के भागने के रास्ते का पीछा किया. सीसीटीवी कैमरों में पुलिस ने ​देखा कि बदमाश फर्जी नंबर प्लेट वाली यामाहा बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे. जिसके बाद ​तकनीकी जांच और खबरी की मदद से पुलिस आखिरकार लोनी गाजियाबाद के अंकुर विहार पहुंची, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. ​​गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 साल देव मग्गो और उसके मामा 34 साल के रोहित शर्मा के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें: LPG की कालाबाज़ारी, 68,000 छापे, 855 FIR और 48,000 से अधिक सिलेंडर जब्त: इंडियन ऑयल

7 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्तौल

डीसीपी ने बताया कि आरोपी देव ऑटो चलाता था और उसने ही लाहौरी गेट इलाके में कैश की आवाजाही पर नजर रखी थी. ​लूट के दौरान विरोध रोकने के लिए इन्होंने 15-20 दिन पहले खजुरी खास से 7,000 रुपये में पिस्तौल खरीदी थी. इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक 6 महीने पहले भजनपुरा इलाके से चोरी की गई थी.

Advertisement

​डीसीपी ने बताया कि ​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर  5,51,500 रुपये नकद, ​एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस और  ​वारदात में इस्तेमाल यामाहा FZS बाइक भी बरामद की है. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाकी के पैसे उन्होंने कर्ज चुकाने और घर का सामान खरीदने में खर्च कर दिए. फिलहाल पुलिस हथियार बेचने वाले शख्स की तलाश कर रही है और बाकी रकम बरामद करने की कोशिश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा मौसम, शुरू हुई बारिश; ग्रेटर नोएडा में ओले भी गिरे, VIDEO

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | West Bengal Polls | जहाजों पर भारतीय फंसे, बंगाल में बंपर वोट | War
Topics mentioned in this article