दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर का बड़ा फैसला, PCR को बनाया अलग यूनिट, कंझावला कांड के बाद उठे थे सवाल

राकेश अस्थाना ने पीसीआर का विलय थानों के साथ कर दिया था. इसके साथ ही 5219 पीसीआरकर्मी और 750 पीसीआर वैन जिला पुलिस के अधीन काम कर रहे थे

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्‍ली:

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के फैसले को पलट दिया है. अब पीसीआर यूनिट को जिला पुलिस से अलग किया जाएगा. ताजा फैसले के अनुसार, 30 मार्च तक पीसीआर यूनिट जिला पुलिस से अलग हो जाएंगी. अब पीसीआर यूनिट पहले की तरह एक अलग यूनिट होगी. गौरतलब है कि राकेश अस्थाना ने पीसीआर का विलय थानों के साथ कर दिया था. इसके साथ ही 5219 पीसीआरकर्मी और 750 पीसीआर वैन जिला पुलिस के अधीन काम कर रहे थे. राकेश अस्थाना ने स्पेशल कमिश्नर पीसीआर और डीसीपी पीसीआर के पद भी खत्म कर दिए थे.  इसके बाद शिकायतें आने लगी थीं कि पीसीआर वैन समय पर नहीं पहुंच पातीं. कंझावला कांड के समय भी पीसीआर वैन समय पर नहीं पहुंच सकी थी तब 6 पीसीआरकर्मी सस्पेंड किए गए थे. 

इसके बाद नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पीसीआर सिस्टम पर स्टडी कराई. इस स्टडी में पाया गया कि विलय के फैसले में कई विसंगतियां हैं. इसके बाद पीसीआर को अलग करने का फैसला लिया गया. 

ये भी पढ़ें- 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | लड़ रहा ईरान, रो रहा Pakistan? Trump | Iran Attack On US | PAK
Topics mentioned in this article