दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, आज से असल 'अग्निपरीक्षा'; क्या है हीट डोम जिससे धधक रहा भारत

IMD Heatwave Alert: भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में, मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान और पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान लू चलने की चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में Heat Wave चलने की संभावना है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Weather Update: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बर्फ की खपत बढ़ गई है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अप्रैल के आखिरी हफ्ते में दिल्ली, UP, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी और तेज धूप का असर जारी है.
  • गुरुवार को दिल्ली के रिज इलाके में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचकर मौसमी रिकॉर्ड तोड़ा गया है.
  • मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Update: अप्रैल का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है. भारत का एक बड़ा मैदानी हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है. राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब तक तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, वह डराने वाली है. मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-NCR में आज शुक्रवार से गर्मी की असल अग्निपरीक्षा शुरू होने जा रही है. इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया.  

गुरुवार को दिल्ली में 43 डिग्री पहुंचा पारा

गुरुवार को दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है! दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया जो औसतन सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है.

24 शहरों में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा

भारत मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देश के 24 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया, जहां पारा बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. 44.4 अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और अमरावती (महाराष्ट्र) दूसरे सबसे गर्म शहर रहे. 

गुरुवार को देश में कहां कितना रहा तापमान?

मैदानी इलाके और मध्य भारत में अगले 4-5 दिन लू की चेतावनी

भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में, मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान और पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान लू चलने की चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में Heat Wave चलने की संभावना है.

Advertisement
  • 24 अप्रैल 2026: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, केरल
  • 24-29 अप्रैल 2026: राजस्थान
  • 24-27 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश
  • 24-25 ​​अप्रैल 2026: बिहार
  • 24-27 अप्रैल 2026: पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़

मई-जून में टूटेगा गर्मी का सारा रिकॉर्ड!

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा Heat Wave चलने का पूर्वानुमान है. आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 दिन हीट वेव के होते हैं. लेकिन इस बार 5-7 दिन से ज्यादा हीट वेव वाले हो  सकते हैं. 

Advertisement

दिल्ली में 26 अप्रैल को बूंदाबादी के आसार

हालांकि 26 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इस बीच, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' श्रेणी में बनी रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्युआई) 176 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 0-50 के बीच एक्युआई ‘अच्छा', 51-100 ‘संतोषजनक', 101-200 ‘मध्यम', 201-300 ‘खराब', 301-400 ‘बहुत खराब' और 401-500 ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

मौसम विभाग के जानकारों को कहना है कि इस साल भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के पीछे सबसे बड़ी वजह हीट डोम है. आखिर ये हीट डोम क्या होता है?

हीट डोम (Heat Dome) एक मौसमी घटना है, जहां वायुमंडल में उच्च दबाव (High Pressure) का क्षेत्र किसी गर्म हवा को लंबे समय तक एक ही स्थान पर फंसा लेता है. यह एक ढक्कन की तरह काम करता है, जो गर्मी को बाहर निकलने से रोकता है और उसे नीचे सतह की ओर धकेलता है. इसके कारण भीषण गर्मी (हीट वेव) और तापमान में खतरनाक बढ़ोतरी होती है.

अभी भारत की पूरी हिंदी पट्टी इसी हीट डोम के नीचे हैं. जिससे इन इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और आगे भी पड़ने की आशंका है.

यह भी पढ़ें - सूरज की ऐसी तपिश कि 18 शहरों में पारा 43°C पार, 8 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें अभी कितना कहर ढहाएगी गर्मी

Featured Video Of The Day
Exclusive: 91% वोटिंग के पीछे क्या है डर? अधीर रंजन ने बताई वोटिंग की असली वजह