दिल्ली-NCR में फिर होगी बारिश या अब बढ़ेगा गर्मी का सितम? जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रुख फिर बदलने वाला है. अब धीरे-धीरे गर्मी का अहसास बढ़ना शुरू होगा. पढ़िए मौसम विभाग का अपडेट

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
PTI
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली और उत्तर भारत में हाल की बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा और मौसम सुहावना बना दिया है
  • अगले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी और तेज हवाओं के चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है
  • अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादलों के बीच धूप और ठंडी हवा के कारण गर्मी में कुछ राहत मिलेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले दो-तीन दिनों से बारिश और तेज हवाओं ने मौसम सुहावना कर दिया है. दिल्ली में तो बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि अब मौसम में थोड़ा सुधार हो रहा है और तापमान बढ़ना शुरू हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है. इस दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है. जानिए आने वाले दिनों में कैसा मौसम रहेगा.

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही दिन के समय तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. IMD के एक अधिकारी ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और उत्तर-पश्चिमी भारत के उत्तरी मैदानी इलाकों में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है.

अब धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. अगले एक सप्ताह तक आसमान में हल्के बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी रहने की संभावना जताई गई है.  दिन में धूप और बादलों का यह मिश्रण लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर देगा, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास भी बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के कारण लोगों को मार्च के शुरुआती दिनों जैसा मौसम महसूस हो रहा है. तापमान में यह गिरावट अस्थायी राहत लेकर आई है, जिससे भीषण गर्मी की शुरुआत फिलहाल टलती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम ने चौंकाया, अप्रैल में बर्फबारी; धनोल्टी‑सुरकुंडा देवी में जमी बर्फ, केदारनाथ यात्रा पर असर

क्यों बदला अचानक मौसम?

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और हल्की हवाओं के कारण हो रहा है, जिससे तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना हुआ है. अगर तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन तेज लू जैसी स्थिति फिलहाल नहीं बनने की संभावना है.

Advertisement

वहीं, रात के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. वहीं दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई भी फिलहाल संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है. विभिन्न मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई 80 से 110 के बीच दर्ज किया गया है, जो ‘मध्यम' से ‘संतोषजनक' श्रेणी में आता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली NCR में फिर बारिश? 11 साल का टूटा रिकॉर्ड, 8 डिग्री गिरा पारा, उत्तराखंड से हिमाचल तक बरसात- बर्फबारी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | क्या Pakistan ने ईरान को धोखा दिया? Trump | Iran US Ceasefire | NDTV India