दिल्ली-एनसीआर में चल रहे मियाद पूरी कर चुके 23.6 लाख से अधिक वाहन: CAQM

शीर्ष अदालत में दायर अपने हलफनामे में सीएक्यूएम ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दर्ज कुल 25.4 लाख पुरानी (ओवरएज) गाड़ियों में से केवल 1.85 लाख वाहनों को ही स्क्रैप (कबाड़) किया गया है या अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक तस्वीर
PTI

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने उच्चतम न्यायालय को बताया है कि पूरे दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर 23.6 लाख से अधिक मियाद पूरी कर चुके (एंड-ऑफ-लाइफ) वाहन चल रहे हैं. ऐसा वाहन, जिसका पंजीकरण या सार्वजनिक सड़कों पर संचालन उसकी निर्धारित आयु सीमा पूरी होने, फिटनेस जांच में विफल रहने, पंजीकरण रद्द होने, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने या मालिक द्वारा स्वेच्छा से उसे सौंप दिए जाने के कारण कानूनी रूप से संभव न हो, मियाद पूरी कर चुका (एंड-ऑफ-लाइफ) वाहन कहलाता है.

हलफनामे में सीएक्यूएम ने क्या कहा?

शीर्ष अदालत में दायर अपने हलफनामे में सीएक्यूएम ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दर्ज कुल 25.4 लाख पुरानी (ओवरएज) गाड़ियों में से केवल 1.85 लाख वाहनों को ही स्क्रैप (कबाड़) किया गया है या अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है. यह हलफनामा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले नियामक ढांचे की जांच कर रहे एक स्वतः संज्ञान मामले में प्रस्तुत किया गया था.

आयोग ने बताया था कुल आंकड़ों की संख्या

आयोग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कुल वाहनों की संख्या में दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी 65.2 प्रतिशत है, जबकि चार पहिया हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) 28.9 प्रतिशत हैं. आयोग ने अदालत को बताया कि भारत स्टेज-6 (बीएस-6) मानकों के अनुरूप वाहनों की तुलना में पुराने वाहन काफी अधिक मात्रा में प्रदूषक उत्सर्जित करते हैं.

प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों का विवरण देते हुए सीएक्यूएम ने न्यायालय को सूचित किया कि उसने 1 नवंबर, 2026 से केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक या बीएस-6 डीजल अंतर-राज्यीय बसों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति देने का निर्देश दिया है, जिसमें अखिल भारतीय पर्यटक परमिट के तहत चलने वाली बसें भी शामिल हैं.

Advertisement

इसी तरह, लागू छूटों के अधीन, 1 नवंबर, 2026 से बीएस-6, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा अन्य वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें: 'पापा की सुरक्षा हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या हो सके...' राजीव गांधी को लेकर राहुल का बड़ा आरोप

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nepal PM Balen Shah की India Visit के बाद उनके जीजा Gen-Z आंदोलन पर क्या बोले?

Topics mentioned in this article
CAQM
Supreme Court
AQI
Scrap

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं