PHOTOS: दिल्ली‑एनसीआर में मौसम का यू‑टर्न, तेज हवा, बारिश और दिन में छाया अंधेरा

Delhi-NCR Rain: दिल्ली‑एनसीआर में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया. तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलों से दिन में अंधेरा छा गया, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को तेज धूप के बाद अचानक घने बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया था
  • दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में ओलों की भी बारिश हुई थी
  • बारिश और ओलों ने तपती गर्मी में राहत दी, जिससे लोगों को गर्मी से बचने का मौका मिला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली‑एनसीआर में गुरुवार सुबह से तेज धूप आई हुई थी, लेकिन मौसम ने अचानक ऐसा मोड़ लिया कि लोगों की नजरें आसमान पर टिक गईं. दोपहर के वक्त घने बादलों ने सूरज को ढक लिया, चारों ओर हल्का‑सा अंधेरा छा गया. इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में ओले भी गिरने लगे. तपती गर्मी के बीच बदले मौसम के मिजाज ने लोगों का दिल खुश कर दिया. इसके साथ ही लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई. बीते दिनों से दिल्ली में गर्मी बढ़ती जा रही थी लेकिन आज हुई बारिश ने लोगों को हल्की राहत जरूर दी है.

दिल्ली-एनसीआर में पहले काफी तेज हवाएं चली, इसके बाद दिन में ही अंधेरा छा गया. अंधेरा इतना था कि मानो रात हो गई हो. 

दिल्ली एनसीआर में पहले तेज और धूल भरी हवाएं चली इसके बाद जोरदार बारिश होने लगी. गर्मी में हुई इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है.

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के तमाम इलाकों में लोग ओले से बचते दिखाई दिए.

Advertisement

 आज अचानक से मौसम ने जो करवट ली है, उससे मौसम एकदम सुहाना हो गया है. कई लोग सड़कों पर बारिश में भीगते हुए भी नजर आए.

अभी अप्रैल के महीने में जो गर्मी पड़ी है उसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आलम ये है कि अभी गर्मी का पीक आया भी नहीं और पारा 40 के पार चला गया.

Featured Video Of The Day
दिल्ली-NCR में दिन में अंधेरा, आंधी के साथ भारी बारिश, गाजियाबाद में गिरे ओले