दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को तेज धूप के बाद अचानक घने बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया था दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और कई इलाकों में ओलों की भी बारिश हुई थी बारिश और ओलों ने तपती गर्मी में राहत दी, जिससे लोगों को गर्मी से बचने का मौका मिला