Namo Bharat: बागपत, खुर्जा और हापुड़ में भी दौड़ेगी रैपिड रेल... दिल्ली-गाजियाबाद में नमो भारत के 3 नए कॉरिडोर, NCR में कितने स्टेशन

Namo Bharat in Delhi NCR: एनसीआरटीसी ने दिल्ली एनसीआर में नमो भारत के नए कॉरिडोर पर ध्यान देना शुरू किया है. दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-अलवर की तरह तीन अन्य रैपिड रेल रूट की कवायद भी चल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
Namo Bharat Corridor in Delhi NCR Rapid Rail: दिल्ली एनसीआर मे नमो भारत रूट
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाद दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर रैपिड रेल रूट प्राथमिकता में हैं. वहीं दूसरे चरण में दिल्ली गाजियाबाद से तीन नए रूट चालू होंगे, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, खुर्जा, बुलंदशहर और हापुड़ जैसे शहरों को जोड़ेंगे. अभी दिल्ली के सराय काले खां (Sarai Kale Khan) से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी के नमो भारत कॉरिडोर पर रैपिड रेल चल रही है. आगे चलकर दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा, गाजियाबाद-हापुड़ नमो भारत रूट फोकस होगा. इन रैपिड रेल कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो गई है. शहरी आवास एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सराय काले खां से अन्य कॉरिडोर को जल्द मंजूरी देने के संकेत दिए हैं. केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में रैपिड रेल के लिए 2200 करोड़ रुपये दिए हैं. 

दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत नमो भारत कॉरिडोर

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट निगम दूसरे चरण में दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत रूट पर रैपिड रेल दौड़ाने की तैयारी कर रही है. 56 किलोमीटर रूट पर रैपिड रेल शाहदरा से होते हुए बागपत जिले के बड़ौत तक जाएगी. इसमें शाहदरा, लोनी, खेकड़ा, बागपत और बड़ौत तक जाएगी. 

ढाई घंटे का सफर 1 घंटे में 

दिल्ली-मेरठ नमो भारत समेत रैपिड रेल ट्रेनों की180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 160 किमी प्रति घंटे की ऑपरेशनल स्पीड से चलती है. अभी सड़क मार्ग से दिल्ली से बड़ौत जाने में 2.5 से 3 घंटे लगते हैं, लेकिन इस कॉरिडोर के बनने के बाद यह सफर मात्र 50-60 मिनट में पूरा हो सकेगा.

4 राज्यों में होगी कनेक्टिविटी

सराय काले खां रूट पर यह कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-अलवर कॉरिडोर से जुड़ जाएगा. दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे 4 राज्यों में हाईस्पीड कनेक्टिविटी होगी. इससे यात्री बिना स्टेशन बदले दूसरे रूट की ट्रेनों में जा सकेंगे.

वेस्ट यूपी में ट्रैफिक घटेगा

 इस कॉरिडोर से बागपत और बड़ौत जैसे पश्चिमी यूपी के इलाकों का दिल्ली से सीधा तेज स्पीड वाला कनेक्शन बनेगा. दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (NH-709B) पर गाड़ियों का दबाव घटेगा और वाया प्रदूषण में कमी आएगी. पश्चिमी यूपी से पढ़ाई और कामकाज के लिए दिल्ली आने-जाने वाले छात्रों के लिए ये वरदान साबित होगा.

Namo Bharat Corridor in Delhi NCR

2. गाजियाबाद-खुर्जा नमो भारत कॉरिडोर

गाजियाबाद-खुर्जा नमो भारत कॉरिडोर यूपी के बुलंदशहर जिले को दिल्ली-NCR के हाईस्पीड रैपिड रेल नेटवर्क से जोड़ेगा. ये भी नमो भारत के दूसरे चरण का हिस्सा है, जिसकी लंबाई  45-50 किलोमीटर के करीब होगी. ये गाजियाबाद के मुख्य RRTS स्टेशन से शुरू होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बुलंदशहर और खुर्जा तक जाएगा. मिट्टी के बर्तनों के लिए मशहूर खुर्जा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों को दिल्ली से सीधे जोड़ेगा. इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पर काम चल रहा है.

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल नेटवर्क

गाजियाबाद स्टेशन पर यह कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल नेटवर्क से जुड़ेगा. इससे खुर्जा से आने वाले यात्री दिल्ली के सराय काले खां या मेरठ जा सकेंगे. फिलहाल सड़क मार्ग से गाजियाबाद से खुर्जा पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे लगते हैं. नमो भारत ट्रेन से ये यात्रा महज 30-35 मिनट में पूरी होगी.

Advertisement

खुर्जा और बुलंदशहर में रैपिड रेल

खुर्जा और बुलंदशहर के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का यह क्षेत्र माल ढुलाई का बड़ा केंद्र है. इसके रैपिड रेल RRTS के आने से वहां लोगों की आवाजाही आसान होगी. इसके प्रस्तावित स्टेशनों में गाजियाबाद (Ghaziabad RRTS Station) से डासना (Dasna), गुलावठी (Gulaothi), बुलंदशहर (Bulandshahr) और खुर्जा (Khurja) स्टेशन प्रस्तावित हैं.

3. गाजियाबाद-हापुड़ नमो भारत कॉरिडोर

गाजियाबाद से हापुड़ नमो भारत कॉरिडोर दूसरे चरण का रैपिड रेल रूट है, जो हापुड़ तक जाएगा. इसकी लंबाई लगभग 32 से 35 किलोमीटर होगी. ये रैपिड रेल कॉरिडोर मुख्य तौर पर NH-9 (पुराना NH-24) के समानांतर गाजियाबाद को हापुड़ से जोड़ेगा. यूपी सरकार और NCRTC ने इस कॉरिडोर की डीपीआर पर काम तेज कर दिया है. फरवरी में इस रूट को लेकर बड़ी बैठक भी हुई.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Namo Bharat: मेरठ, अलवर, पानीपत... दिल्ली NCR में 8 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, 20 बड़े शहरों को जोड़ेगी रैपिड रेल

कवि नगर, वेव सिटी से पिलखुआ रूट

गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल रूट के बाद, हापुड़ कॉरिडोर एनसीआर में आने वाले यूपी के जिलों में शिक्षा और कामकाज को लेकर रोजाना की आवाजाही आसान करेगा. ये गाजियाबाद शहीद स्थल से शुरू होकर कवि नगर-वेव सिटी होते हुए टेक्सटाइल हब पिलखुआ, हापुड़ चुंगी और हापुड़ रेलवे स्टेशन तक जाएगा. 

Advertisement

गाजियाबाद से हापुड़ मिनटों में 

अभी गाजियाबाद से बस या निजी कार से हापुड़ जाने में 1 से डेढ़ घंटा लगता है. नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक होने से यह समय और बढ़ जाता है. लेकिन नमो भारत से यह सफर 20-25 मिनट रह जाएगा. चादरों-कपड़ों के लिए मशहूर पिलखुआ, हापुड़ की अनाज और किराना मंडी से दिल्ली और मेरठ तक आना-जाना आसान हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Namo Bharat 2.0: दिल्ली से पानीपत-करनाल घंटे भर में, मेरठ के बाद नया नमो भारत कॉरिडोर, सराय काले खां से हरियाणा 12 स्टेशन बनेंगे

Advertisement

NH-9 पर ट्रैफिक घटेगा

इस नमो भारत कॉरिडोर से NH-9 पर निजी वाहनों का दबाव काफी कम होगा, जिससे दिल्ली-गाजियाबाद के बीच वायु प्रदूषण भी घटेगा. यह गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर यह रैपिड रेल रूट दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के साथ इंटरचेंज करेगा. हापुड़ के यात्री आसानी से साहिबाबाद, सराय काले खां या मेरठ की ओर जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Namo Bharat: नोएडा से गुरुग्राम, फरीदाबाद तक FNG रूट पर फर्राटा भरेगी नमो भारत, इफ्को चौक से सूरजपुर तक रैपिड रेल कॉरिडोर के 22 स्टेशन
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | खाड़ी में 'खूनी युद्ध'... धुआं-धुआं पूरा Tehran... कबतक लड़ेगा ईरान? | Khamenei