सावधान! दिल्ली-NCR समेत MP में भीषण गर्मी की आहट, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा; 'लू' को लेकर IMD का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते गर्मी लोगों को परेशान करेगी. पारा 40 डिग्री को पार सकता है. पढ़िए मौसम विभाग का अपडेट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-एनसीआर और मध्य प्रदेश में इस हफ्ते तेज गर्मी के कारण तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी
  • दिल्ली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लू जैसी स्थिति बन सकती है
  • अगले दस दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी होने की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और मध्य भारत में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. कुछ दिन पहले जहां झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया था, वहीं अब सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि इस हफ्ते में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. दिल्ली-NCR से लेकर मध्य प्रदेश तक पारा तेजी से चढ़ेगा, जिससे 'लू' जैसी स्थिति बन सकती है. इस हफ्ते के भीतर तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है. दिल्ली में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है.

दिल्ली में 40 डिग्री पहुंचेगा पारा, गर्मी करेगी परेशान

राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 से 19 अप्रैल के बीच दिल्ली का पारा 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अचानक तापमान में इस उछाल को लेकर डॉक्टरों ने भी चिंता जताई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौसम में यह अचानक बदलाव शरीर के लिए ठीक नहीं है और इससे हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

मध्य प्रदेश में भी बढ़ेगी तपिश, 4 दिनों में 5 डिग्री का उछाल

केवल दिल्ली ही नहीं, मध्य प्रदेश में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में अगले 4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार चला जाएगा, जिससे दोपहर के समय घर से निकलना दूभर हो सकता है.

दिल्ली में चलेंगी धूल भरी हवाएं 

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. इनकी रफ्तार 15 से 35 किमी/घंटा होगी. राहत की बात यह है कि तेज हवाओं की वजह से दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है. दिल्ली में रविवार को AQI 163 दर्ज किया गया. लेकिन अगले 10 दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बारिश के बाद अब आसमान से बरसेगी आग, इस गर्मी दिल्ली-UP,बिहार ही नहीं ये राज्य भी झुलसेंगे, कहां-कितना रहेगा तापमान?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: नाकाम रहा Pakistan का मिशन 'शांति',क्या ऐक्शन लेंगे Donald Trump? Iran US Ceasefire