दिल्ली NCR को 4 लिंक कॉरिडोर से जोड़ने की तैयारी है. राजधानी में भारी वाहनों के दबाव को घटाने और सीमावर्ती राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों तक ये कॉरिडोर सीधी आवाजाही प्रदान करेंगे. दरअसल, दिल्ली मास्टर प्लान 2047 में दिल्ली में बाहरी राज्यों और सीमावर्ती शहरों से आने वाले ट्रैफिक को कम करने पर खास फोकस किया गया है. रिंग रोड के जरिये आर्बिटल रेल की तरह एनसीआर के शहरों को कनेक्ट किया जाएगा. इससे नोएडा, गाजियाबाद, लोनी, बागपत जैसे उत्तर प्रदेश के शहरों को हरियाणा में सोनीपत, पानीपत जैसे शहरों को जोड़ा जाएगा.
1. दिल्ली एनसीआर को कई रिंग रोड से जोड़ा जाएगा
पहला कॉरिडोर NH 1 GT रोड से गाजियाबाद के लोनी-बागपत एक्सप्रेसवे तक अर्बन एक्सटेंशन रोड-1 (UER-I) का विस्तार करके बनाया जाएगा.इससे सोनीपत, नरेला और बवाना की ओर से आने वाले वाहनों को गाजियाबाद समेत यूपी के अन्य शहरों को जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा.
2. इनर रिंग रोड पर ट्रैफिक घटेगा
दिल्ली मास्टर प्लान 2047 से इनर रिंग रोड का ट्रैफिक भी घटेगा. दिल्ली के आउटर और इनर रिंग रोड, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद पुल पर वाहनों का ट्रैफिक कम होगा. इससे यमुना आरपार के इलाकों के बीच भी ट्रैफिक बेहतर होगा.
3. द्वारका से नोएडा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी
एनएच-8 द्वारका से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का विस्तार कर कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी. इससे आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.
4. द्वारका से हुडा सिटी सेंटर तक रूट
द्वारका सेक्टर 21 से हुडा सिटी सेंटर तक कॉरिडोर से हाईस्पीड कनेक्टिविटी का रास्ता बनेगा. एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक इससे काफी कम हो जाएगा. दिल्ली के पुराने रिंग रोड, सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद पुल के बिजी रूट पर भी निर्भरता कम होगी. द्वारका से झज्जर एम्स कॉरिडोर से सबसे बड़ा फायदा मेडिकल और एजुकेशन हब को मिलेगा. वेस्ट दिल्ली और हरियाणा के बीच जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी.
दिल्ली के मास्टर प्लान में क्या-क्या
दिल्ली के मास्टर प्लान 2047 में दिल्ली और नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों के बीच भीड़ भाड़ कम करने के लिए कंजेशन शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव है. दिल्ली में शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली मास्टरप्लान 2047 को लॉन्च किया इससे में दिल्ली में भी बुर्ज खलीफा जैसी 100 मंजिलों वाली गगनचुंबी इमारतों के लिए भी रास्ता साफ हो गया है.