दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे ने पकड़ी रफ्तार, वडोदरा-विरार सेक्शन पर काम शुरू, यूपी-एमपी से राजस्थान तक 1040 KM की हाईस्पीड कनेक्टिविटी

देश के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेजी से काम हो रहा है. इसके वडोदरा-विरार सेक्शन का काम अशोका बिल्डकॉन को दिया गया है. 866 करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार होगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के वडोदरा-विरार सेक्शन पर काम शुरू (फोटो:NDTV ग्राफिक्स)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का वडोदरा-विरार सेक्शन का अनुबंध अशोका बिल्डकॉन को 866 करोड़ रुपये में मिला है.
  • इस सेक्शन की लंबाई 26.6 किलोमीटर है और इसे आठ लेन का एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा.
  • एक्सप्रेसवे के कुल 1445 किलोमीटर में से 929 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम तेजी से पूरा हो रहा है. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक यह हाईवे 6 राज्यों को जोड़ रहा है. गुजरात में वडोदरा-विरार सेक्शन के सबसे अहम पैकेज-9 का काम अब नई रफ्तार पकड़ेगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पैकेज-9 का नया अनुबंध देश की जानी-मानी इंफ्रा कंपनी 'अशोका बिल्डकॉन' को सौंपा है. कंपनी ने 866 करोड़ रुपये बोली लगाकर इसे पूरा किया है. नए टेंडर के तहत काम पूरा करने के लिए 540 दिन यानी करीब 18 महीने की समय-सीमा तय की गई है. इसके पूरा होते ही दिल्ली से मुंबई तक कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी. 

वडोदरा-विरार सेक्शन पर शुरू होगा काम 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रूट में गुजरात में वडोदरा-विरार सेक्शन पर काम शुरू होने वाला है. यह पैकेज गुजरात में करवद से जुजुवा तक फैला हुआ है, इसकी लंबाई 26.6 किलोमीटर है. यह 8-लेन एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे के रूप में बनेगा. कंपनी को इसके लिए 10 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी भी रखनी होगी, यानी 10 साल तक सड़क की गुणवत्ता की जिम्मेदारी उसी की होगी. इस सेक्शन पर काम शुरू होने के बाद यह प्रोजेक्ट बहुत तेजी से काम करेगा.  

929 किमी का हिस्सा चालू 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 64 प्रतिशत हिस्से का काम पूरा हो चुका है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 25 मार्च को राज्यसभा में बताया था कि 1445 किलोमीटर में से 929 किलोमीटर का हिस्सा चालू हो चुका है. इससे पहले गुजरात में लिमखेड़ा-गोधरा का 55 किमी हिस्सा भी खोल जा चुका है. अब वर्तमान में 1040 किलोमीटर से से ज्यादा पर ट्रैफिक चल रहा है और सिर्फ 310 किमी का काम बाकी है. दिल्ली से हरियाणा होते हुए यूपी तक यह प्रोजेक्ट तेजी से पूरा हुआ है. इसके अलावा लिमखेड़ा से एमपी बॉर्डर तक 30 किमी का पैकेज-26 अब केवल 2 जगह पर अटका हुआ है. जो दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक पूरा हो जाएगा. इसके खुलते ही दिल्ली से नवसारी के खरेल तक बिना रुके गाड़ी चल सकेगी.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के यह सेक्शन शुरू 

  • सोहना-दौसा
  • एमपी सेक्शन
  • वडोदरा-भरूच
  • कोटा-लबान
  • भरूच-खरेल
  • वडोदरा-गोधरा ट्रायल पर खुला. 
Advertisement

दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा होगा 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह से शुरू होने के बाद महज 12 घंटे में सफर पूरा करवाएगा. अभी पुराने NH-48 से दिल्ली-मुंबई जाने में 24 से 30 घंटे लगते हैं. फिर आपके 10 से 15 घंटे के समय में बचत होगी. यह एक्सप्रेसवे 8-लेन है, जिसे भविष्य में 12-लेन तक बढ़ाया जा सकेगा. इस पर गाड़ियां 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी. विरार से JNPT तक 92 किमी का कनेक्टर सीधे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जोड़ेगा, इससे एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट की लागत आधी हो जाएगी. सूरत, वडोदरा, भरूच, अंकलेश्वर जैसे इंडस्ट्रियल हब सीधे मुंबई पोर्ट से जुड़ जाएंगे. 

6 राज्यों की मेगा कनेक्टिविटी

  • दिल्ली-DND फ्लाईवे, महारानी बाग, कालिंदी कुंज से शुरू होकर फरीदाबाद-सोहना तक जाता है. 
  • हरियाणा-गुरुग्राम, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिरका से होकर राजस्थान में एंट्री करता है, हरियाणा का हिस्सा 100 प्रतिशत हिस्सा चालू है.
  • राजस्थान-अलवर, दौसा, लालसोट, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी से होकर गुजरता है। राजस्थान का 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. 
  • मध्य प्रदेश-मंदसौर, गरोठ, जावरा, रतलाम, झाबुआ, थांदला से होकर गुजरता है, एमपी का हिस्सा 100 प्रतिशत हिस्सा चालू है. 
  • गुजरात-दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी से होकर महाराष्ट्र सीमा तक जाता है, गुजरात में 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.
  • महाराष्ट्र-विरार, पालघर, वसई, अमाने से होकर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट, नवी मुंबई पर खत्म होता है, महाराष्ट्र का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. 

इस एक्सप्रेसवे पर 90 से ज्यादा एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए जा रहे हैं. डीएनडी, फरीदाबाद, सोहना, दौसा, लालसोट, कोटा, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, पालघर और नवी मुंबई प्रमुख इंटरचेंज हैं. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र के 20 बड़े शहर और 30 छोटे शहर सीधे जुड़ेंगे. सवाई माधोपुर का रणथंभौर, कोटा, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और मुंबई सब एक ही रूट पर आ जाएंगे. 

Advertisement

ये भी पढे़ंः चंबल एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत 5 मेगा हाईवे से जुड़ेगा, लखनऊ-कानपुर, आगरा, सवाई माधोपुर तक कनेक्टिविटी

Featured Video Of The Day
Breaking News: '209 उम्मीदवारों की सूची फर्जी': CM योगी

Topics mentioned in this article
Delhi Mumbai Expressway
Delhi Mumbai Expressway Route Map
Delhi Mumbai Expressway Rajasthan
MP Expressway
Mp Expressway Project

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं