दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का विरार-JNPT सेक्शन पूरा, 92 KM के हिस्से में बन रही 8-लेन ट्विन टनल

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का 1040 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है, अब केवल 310 किलोमीटर का काम रह गया है. हाल ही में विरार-JNPT सेक्शन काम भी पूरा हो गया है, जो जनवरी 2027 में खुलने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे विरार-JNPT सेक्शन का काम पूरा (फोटो:NDTV ग्राफिक्स)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के विरार से JNPT सेक्शन का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.
  • एक्सप्रेसवे के कुल 1040 किलोमीटर सेक्शन पहले ही चालू हैं, जबकि बाकी 310 किलोमीटर पर तेजी से निर्माण जारी है.
  • एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बन जाने पर गुजरात के वड़ोदरा, सूरत से राजस्थान और MP तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

दिल्ली-मु्ंबई एक्सप्रेसवे के बचे हुए सेक्शन पर तेजी से काम किया जा रहा है. विरार से जीएनपीटी का सेक्शन भी पूरा हो चुका है,  यही वो हिस्सा है जो इस एक्सप्रेसवे को सिर्फ एक सड़क से देश की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स लाइफलाइन में बदल देगा. जिससे अब गुजरात के वड़ोदरा, सूरत से राजस्थान के कोटा पर से होते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर रतलाम तक कनेक्टिविटी और तेज होने वाली है. इस मेगा एक्सप्रेसवे के कुल 7 सेक्शन अब तक खुल चुके हैं, जिसमें कुल 1040 किलोमीटर पर वाहनों ने सफर शुरू कर दिया है, वहीं बचे हुए 310 किलोमीटर पर भी काम तेजी से किया जा रहा है, जिसमें महाराष्ट्र का इलाका ज्यादा कवर होने वाला है. इन सेक्शन के शुरू होते ही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी मुद्रा पोर्ट तक होने वाली है.

विरार से JNPT सेक्शन पर अपडेट 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में विरार से JNPT सेक्शन सबसे अहम है. इसकी कुल लंबाई 92 किलोमीटर है,  इस सेक्शन को कुल 4 पैकेज में बांटा गया है, जिनमें सबसे चुनौतीपूर्ण है पैकेज-17 है, इसकी कुल लंबाई 10 किमी है, जो बदलापुर से मोरबे गांव तक जाती है. इसमें 4.1 किमी लंबी 8-लेन ट्विन टनल शामिल है. ताजा अपडेट के मुताबिक इस पैकेज का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, यानी सुरंग का काम लगभग फाइनल स्टेज में है और अब फिनिशिंग, लाइटिंग, वेंटिलेशन और सेफ्टी सिस्टम का काम चल रहा है. विरार से आगे यह 92 किमी का स्पर मुंबई के पूर्वी हिस्से से घूमते हुए सीधे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट नवी मुंबई तक जाएगा, जिससे इस मेगा हाईवे को बनाने का लक्ष्य एक तरह से पूरा हो जाएगा.  

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 7 सेक्शन शुरू

  • सोहना-दौसा (फरवरी 2023 में शुरू)
  • मध्य प्रदेश सेक्शन-झाबुआ, रतलाम, मंदसौर (सितंबर 2023)
  • वडोदरा-भरूच (फरवरी 2024)
  • कोटा-लबान (दिसंबर 2024)
  • भरूच-खरेल (जनवरी 2026)
  • वडोदरा-गोधरा (अप्रैल 2026, ट्रायल पर)
  • लिमखेड़ा-गोधरा 55 किमी (अक्टूबर 2026)

लिमखेड़ा से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक का 30 किलोमीटर का पैकेज-26 अब सिर्फ 2 जगह पर अटका है, जो दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक पूरा हो जाएगा. इसके खुलते ही दिल्ली से नवसारी के खरेल तक बिना रुके गाड़ी चल सकेगी. गुजरात में वडोदरा-विरार सेक्शन के पैकेज 8, 9 और 10 में हुई है, इन तीनों पैकेज पर काम जैसे ही पूरा होगा और रफ्तार खुलेगी. इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी, यह 8-लेन है, जिसे भविष्य में 12-लेन तक बढ़ाया जा सकेगा. इसके पूरा होने पर दिल्ली-मुंबई के बीच की दूरी करीब 180 किमी कम हो जाएगी और लॉजिस्टिक्स लागत आधी हो जाएगी.

कब तक पूरा होगा एक्सप्रेसवे?

NHAI की संशोधित डेडलाइन 30 जून 2028 है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में गुजरात के अटके हुए हिस्सों के कारण दिसंबर 2029 तक का अनुमान भी जताया गया है. दिल्ली से खरेल तक का सफर 2027 की शुरुआत में निर्बाध हो जाएगा, लेकिन दिल्ली से JNPT तक का पूरा सफर 2028 के बाद ही संभव होगा. इसका पूरा होने के बाद दिल्ली से मुंबई तक का सफर 24-30 घंटे से घटाकर महज 12 घंटे में पूरा होगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः मुंबई-पुणे का सफर 3 घंटे से घटकर 90 मिनट होगा, 130 KM के नए एक्सप्रेसवे की DPR के लिए 27 नवंबर को खुलेंगी बोलियां

Featured Video Of The Day
सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! अगले 1-2 हफ्तों में और घट सकते हैं गोल्ड के दाम

Topics mentioned in this article
Delhi-Mumbai Expressway
Delhi-Mumbai Expressway Distance
Delhi-mumbai Expressway Route
Delhi-Mumbai Highway
Delhi-Mumbai Expressway New Route

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं