दिल्ली मेट्रो केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34 तक दौड़ेगी,कश्मीरी गेट तक कनेक्टिविटी, 3 स्टेशनों से इंटरचेंज

Delhi Metro New Route: दिल्ली मेट्रो के केशवपुरम और रोहिणी सेक्टर-34 कॉरिडोर से दिल्ली के उत्तर और उत्तर पश्चिमी हिस्से को कनेक्टिविटी मजबूत मिलेगी. इसमें 16.5 किलोमीटर का लंबा डबल-डेकर फ्लाईओवर भी बनेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
केशवपुरम से रोहिणी तक दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली मेट्रो के फेज-बी के तहत केशवपुरम से रोहिणी-34 तक मेट्रो चलने वाली है.
  • दिल्ली मेट्रो फेज-5बी कॉरिडोर का काम तेज होने वाला है, जिससे कनेक्टिविटी मिलेगी.
  • रोहिणी के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, कश्मीरी गेट तक आसान सफर होगा.

दिल्ली में 16.29 किलोमीटर की नई लंबी मेट्रो लाइन बनेगी, जिसमें 12 नए मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे. यह प्रोजेक्ट दिल्ली मेट्रो के विस्तार के तहत केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34 कॉरिडोर है, जिस पर काम तेज हो गया है. दिल्ली मेट्रो के फेज-5बी के तहत इस पर काम होगा. दिल्ली के केशवपुरम से  लॉरेंस रोड और अशोक विहार, शालीमार बाग, पीतमपुरा होते हुए यह रोहिणी सेक्टर-34 तक जाएगा. जिससे उत्तर दिल्ली की उत्तर पश्चिमी दिल्ली तक कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी. दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह लाइन भी फायदेमंद होगी. इस लाइन के शुरू होने से रोहिणी के लोगों को मध्य दिल्ली, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या कश्मीरी गेट जाने में आसानी होगी. इसलिए दिल्ली मेट्रो का यह प्रोजेक्ट भी अहम माना जा रहा है. 

दिल्ली के इन इलाकों को होगा फायदा

दिल्ली मेट्रो का यह पूरा कॉरिडोर पूरी तरह से एलिवेटेड होगा. इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली के रोहिणी इलाके को होगा. जहां रोहिणी के सेक्टर-16, 24, 25, 32 और 34 तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी. इसके अलावा दिल्ली के पश्चिम शालीमार बाग और पूर्वी पीतमपुरा के इलाकों को भी कनेक्टिविटी मिलेगी. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी इसी रूट के तहत आएगा. जिससे यहां आने जाने वाले छात्रों को भी फायदा होगा. 

केशवपुरम और रोहिणी सेक्टर-34 में आएंगे 12 स्टेशन

  • केशवपुरम (इंटरचेंज स्टेशन)
  • लॉरेंस रोड और अशोक विहार
  • शालीमार बाग (पश्चिम)
  • नार्थ पीतमपुरा (इंटरचेंज स्टेशन)
  • रोहिणी में सेक्टर-16, 24, 25, 32
  • डीटीयू कैंपस
  • रोहिणी सेक्टर-34  (इंटरचेंज स्टेशन)

दिल्ली मेट्रो का डबल-डेकर प्रोजेक्ट

यह दिल्ली मेट्रो का डबल-डेकर प्रोजेक्ट है. इस 16.5 किलोमीटर लंबे रूट पर डबल-डेकर वायाडक्ट का निर्माण होगा. जिसमें एक शानदार एलिवेटेड रोड या फ्लाईओवर होगा. जिसमें एक ही पिलर पर नीचे गाड़ियां चलेंगी और ऊपर मेट्रो दौड़ेगी. ऐसे में यात्रियों के समय की भारी बचत होगी. दिल्ली मेट्रो का यह प्रोजेक्ट दिल्ली के बड़े हिस्से की सूरत बदल देगी. 

रोहिणी कश्मीरी गेट तक कनेक्टिविटी

इस नए कॉरिडोर के शुरू होने से रोहिणी के सुदूर सेक्टर-29, 32 और 34 में रहने वाले लोगों को अब मध्य दिल्ली, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या कश्मीरी गेट जाने में आसानी होगी. इन यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना पड़ेगा. क्योंकि फिलहाल इन इलाकों से केशवपुरम या पीतमपुरा की तरफ से आने वाली गाड़ियों को पीक ऑवर्स के दौरान 45 मिनट से 1 घंटे का समय लगता है. लेकिन मेट्रो लाइन शुरू होने के बाद यह समय घटकर 15 से 20 मिनट रह जाएगा. इसके अलावा पिंक और रेड लाइन के इंटरचेंज मिलने से लोग आसानी से पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के किसी भी कोने में बेहद कम समय में पहुंच सकेंगे.

Advertisement

दिल्ली मेट्रो का फेज-5बी

दिल्ली सरकार ने फेज-5बी के तहत कुल 97.16 किलोमीटर लंबे नेटवर्क और 65 नए स्टेशनों वाले 7 नए कॉरिडोर की योजना तैयार की है. जिसमें केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर-34 कॉरिडोर का हिस्सा है. इस कॉरिडोर के जुड़ने से दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क शहर के उन बाहरी कोनों तक पहुंच जाएगा जहां अभी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भारी कमी है, जिससे पूरी दिल्ली में बिना रुकावट के यात्रियों की मेट्रो यात्रा मुमकिन हो जाएगी. DMRC जल्द ही इसकी डीपीआर रिपोर्ट देने वाली है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन: 23 KM में 15 स्टेशन, एयरोसिटी से तुगलकाबाद, संगम विहार, फरीदाबाद तक कनेक्टिविटी

Advertisement
Featured Video Of The Day
खूूंखार मंसूबे, ओसामा का फैन... कौन है हमलावर को-पायलट?

Topics mentioned in this article
Delhi Metro 5 A
Delhi Metro News
Delhi Metro New Rail Line
Delhi Metro Routes
Delhi Metro Network