दिल्ली अग्निकांड में बड़ा अपडेट: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

दिल्ली के मालवीय नगर फायर केस में साकेत कोर्ट ने आरोपी लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. पुलिस होटल दस्तावेज, बिल्डिंग सेफ्टी और बिजली कनेक्शन की जांच में जुटी है. इस हादसे में 21 लोगों की जान गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लवकेश बजाज अब 4 दिन की पुलिस रिमांड पर रहेगा.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मालवीय नगर फायर मामले में जांच अब तेज हो गई है. इस केस में आरोपी लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि मामले की गहराई से जांच के लिए हिरासत जरूरी है, खासतौर पर होटल से जुड़े दस्तावेज़ों और अन्य अहम जानकारियों को जुटाने के लिए.

लवकेश ने किया रिमांड का विरोध

हालांकि, लवकेश बजाज ने इस रिमांड का विरोध किया और अदालत में कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहा है, इसलिए पुलिस हिरासत की कोई जरूरत नहीं है. वहीं, उसके वकील ने यह भी मुद्दा उठाया कि उन्हें अभी तक FIR की कॉपी नहीं दी गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है. इस पर दिल्ली पुलिस ने अदालत को भरोसा दिया कि जल्द ही FIR की कॉपी उपलब्ध करा दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- ये दिल्ली का काला सच, 5 मंजिला होटल और सुरंग जैसी एंट्री, मालवीय नगर से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की जांच जारी

इधर, इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस कई स्तरों पर जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस ने MCD को पत्र लिखकर इमारत का स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्वे कराने को कहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बिल्डिंग सुरक्षा मानकों पर खरी थी या नहीं. 

Advertisement

इसके अलावा, बिजली वितरण कंपनी BSES से भी भवन की बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी मांगी गई है और वर्तमान इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच करने को कहा गया है.

दक्षिण जिला मजिस्ट्रेट (DM) को भी पत्र लिखकर विस्तृत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं. DM से होटल के रजिस्ट्रेशन, मालिकाना हक और अन्य दस्तावेजों की जांच करने को कहा गया है, जिससे यह पता चल सके कि होटल नियमों के तहत संचालित हो रहा था या नहीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'जमीन बेच दिए 3 लाख, अब मरीज लापता', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड के पीड़ित का दर्द