Ground Report: कुएं जैसी सीढ़ी, लॉक बेसमेंट में कमरे, तंग रास्ता... फ्लोरिस के दूसरे होटल में भी हादसे का 'पक्का इंतजाम'

NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में आप देख सकते हैं कि इस होटल का बेसमेंट कितना सफोकेटिंग है? यहां पर कुछ देर के लिए भी खड़े रह पाना मुश्किल है. कोई घटना हुई तो यहां से बाहर निकलना मुश्किल होगा. ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान होटल के दरवाजे फिलहाल बंद नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Hotel Fire: NDTV Ground Report में होटल और गेस्टहाउस में कई सेफ्टी नियमों का उल्लंघन नजर आया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मालवीय नगर का हौज रानी बेहद भीड़-भाड़ वाला रिहायशी इलाका है. यहां कुछ ही दूरियों पर कई होटल हैं.
  • फ़्लोरिस इन की दूसरी प्रॉपर्टी में भी घोर लापरवाही सामने आई. फायर सेफ्टी नियमों से जुड़ी कई कमियां यहां दिखी.
  • ग्राउंड रिपोर्ट में देख सकेंगे कि इस होटल का बेसमेंट कितना सफोकेटिंग है. यहां कुछ देर भी खड़े रहना मुश्किल है.
नई दिल्ली:

NDTV Ground Report: बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित होटल प्लोरिस स्टे में लगी आग में 21 लोग जिंदा जल गए. इस भीषण अग्निकांड के बाद आज दिल्ली के अन्य होटलों की जांच-पड़ताल की जा रही है. मालवीय नगर सहित दूसरे रिहायशी इलाकों में स्थित होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायिक इमारतों की जांच की जा रही है. दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए उन सभी इमारतों का निरीक्षण किया जाएगा, जिनके पास जरूरी दस्तावेज और मंजूरी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि 'हमने फैसला लिया है कि ऐसी इमारतों को सील किया जाएगा और उनके लाइसेंस को रद्द किया जाएगा.'

प्रशासन के साथ-साथ NDTV के रिपोर्टरों की टीम भी आज दिल्ली के होटलों की जांच कर रहे हैं. ग्राउंड जीरो से सामने आ रही इन रिपोर्टों से यह पता चल रहा है कि निर्माण में कैसे मानकों को ताक पर रखा गया था? 

मालवीय नगर के हौज रानी में मौजूद दूसरे होटलों की स्थिति?

दिल्ली के मालवीय नगर का हौज रानी बेहद भीड़-भाड़ वाला रिहायशी इलाका है. यहां कुछ ही दूरियों पर कई होटल संचालित हो रहे हैं. इन्हीं में एक फ्लोरिस स्टे में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी. गुरुवार सुबह NDTV की टीम फ्लोरिस स्टे के पीछे वाली गली में पहुंची, जहां मौजूद फ़्लोरिस फ्रेंचाइजी के दूसरे होटल में भी फायर सेफ्टी नियमों से जुड़ी घोर लापरवाही सामने आई. यहां भी फायर सेफ्टी नियमों से जुड़ी कई कमियां दिखी.

मालवीय नगर के फ्लोरिस इन होटल का फ्रंट, इसका पिछला हिस्सा और बेसमेंट ऐसा है, जहां दो मिनट खड़े होना भी मुश्किल.
Photo Credit: ndtv

Advertisement

फ्लोरिस स्टे की दूसरे गेस्टहाउस में नियमों का पालन नहीं

मैक्स हॉस्पिटल के सामने हौज रानी में स्थित यह 'फ्लोरिस स्टे' की एक और प्रॉपर्टी है, जिसके मालिक लवकेश बजाज हैं. यह प्रॉपर्टी भी पांच मंजिला इमारत है, जो मैक्स हॉस्पिटल के ठीक सामने स्थित है. इस 'फ्लोरिश इन' में भी आने-जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है. यहां सुरक्षा के किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इसका बेसमेंट भी पूरी तरह से इस्तेमाल में है.

यह प्रॉपर्टी अंदर से बंद रहती है. मेहमान अंदर ही ठहरे हुए हैं, लेकिन अपनी कमियों को छिपाने के लिए उन्होंने इसे अंदर से लॉक कर रखा है. यह इमारत भी एक बहुत ही भीड़भाड़ वाले और तंग इलाके में स्थित है.

Advertisement

होटल में जाने का तंग रास्ता और बेसमेंट में जाने वाली कुएं जैसी सीढ़ी.
Photo Credit: ndtv

बेसमेंट में घुप अंधेरा, खड़े रह पाना भी मुश्किल

एनडीटीवी की ग्राउंड रिपोर्ट में आप देख सकते हैं कि इस होटल का बेसमेंट कितना सफोकेटिंग है. यहां पर कुछ देर के लिए भी खड़े रह पाना मुश्किल है. यहां पर कोई घटना होगी तो यहां से बाहर जा पाना मुश्किल होगा. ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान होटल के दरवाजे फिलहाल बंद नजर आए. 

फ्लोरिस स्टे होटल में बेसमेंट से ही आग लगी थी. जिसके बाद वो ऊपर तक पहुंची. इस होटल में भी कुछ ऐसी ही स्थिति नजर आई. ग्राउंड रिपोर्ट से यह साफ पता चलता है कि यहां पर यदि कुछ होता है तो बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं है. ऐसी स्थिति में यहां मौजूद लोग घुटन के कारण दम तोड़ सकते हैं. 

ये केवल सिर्फ एक होटल की तस्वीर नहीं है. एनडीटीवी इंडिया के रियलिटी चेक में मालवीय नगर सहित दिल्ली के अन्य इलाकों से ही ऐसे ही होटल, रेस्टोरेंट और कॉमर्शियल बिल्डिंग की कहानी सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें - न फायर NOC, न प्रॉपर वेंटिलेशन... दिल्ली के मालवीय नगर में जिस होटल में लगी आग, वहां ताक पर थे कई मानक

यह भी पढ़ें - ये दिल्ली का काला सच, 5 मंजिला होटल और सुरंग जैसी एंट्री