- दिल्ली में आज सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके मसहूस किए गए.
- हालांकि इसकी टाइमिंग ऐसी थी, जब ज्यादातर लोग सो रहे थे.
- सुबह 4.14 बजे 2.9 तीव्रता के भूकंप के झटके राजधानी में महसूस किए गए.
Delhi Earthquake: दिल्ली में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे, तभी भूकंप से धरती हिली. ऐसे में ज्यादातर लोगों को भूकंप के बारे में पता भी नहीं चला. दूसरी ओर भूकंप की तीव्रता भी कम थी, ऐसे में किसी को इसका आभाष नहीं हुआ. हालांकि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने एक्स पर शेयर किए एक पोस्ट में बताया कि दिल्ली में 2 अगस्त 2026 को तड़के 4:14 बजे भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 महसूस की गई.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र दिल्ली के उत्तरी जिले में था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी. इस भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व में स्थित था. जमीन के भीतर इसकी गहराई सिर्फ 8 किलोमीटर दर्ज की गई.
दिल्ली ही नहीं अरुणाचल और असम में भी सुबह-सुबह हिली धरती
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह-सुबह दिल्ली ही नहीं अरुणाचल प्रदेश और असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि ये सभी भूकंप कम तीव्रता वाले थे. अरुणाचल प्रदेश के तवांग में धरती के 5 किमी अंदर 2.8 की तीव्रता का भूंकप आया. इसकी टाइमिंग सुबह के 5 बजकर 38 मिनट थी.
जबकि असम के बारपेटा में आज सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर धरती के 4 किमी अंदर 2.4 की तीव्रता का भूकंप आया है. वहीं कल देर रात अफगानिस्तान में 4.3 की तीव्रता का भूंकप आया.
यह भी पढ़ें - हिमालय की ढलानों पर कितना सुरक्षित है पक्का घर बनाना, भूकंप में कौन सा घर अधिक सुरक्षित