- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन होने जा रहा है.
- दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ करीब तीस रास्ते बंद कर दिए गए हैं.
- सिंघु, टिकारी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा और गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है.
Delhi CJP Protest Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली आज किले में तब्दील हो चुकी है. जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, लालकिला, इंडिया गेट जैसे सेंट्रल दिल्ली के मशहूर जगहों पर लोगों से ज्यादा पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान नजर आ रहे हैं. जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. 30 से ज्यादा रास्ते बंद किए गए हैं. दिल्ली आने वाली सैकड़ों ट्रेनें रद्द की गई है. मेट्रो भी बंद है. इस बीच लोग प्राइवेट वाहनों से दिल्ली में नहीं आ जाए, इसलिए दिल्ली के बॉर्डर पर भी विशेष सख्ती की गई है. दिल्ली के सिंघु बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकारी बॉर्डर पर कहां क्या स्थिति हैं... इसकी पल-पल की रिपोर्ट एनडीटीवी आपको दिखा रहा है. यहां जानिए दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर जारी सख्ती की कंपाइल कहानी.
सिंघु बॉर्डर: दोनों तरफ बैरिकेडिंग, प्रदर्शनकारियों को वापस भेजा जा रहा
दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग की गई है, एक तरफ दिल्ली पुलिस तो एक तरफ हरियाणा पुलिस. जिन गाड़ियों में आंदोलनकारी होने का संदेह होता है उन गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. उनसे पूछा जा रहा है कि कहां जाना है? यदि वे प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रहे हैं तो उन्हें वापस भेजा जा रहा है. यदि उन्हें दिल्ली में कोई काम है तो उन्हें अंदर आने की अनुमति दी जा रही है. सुबह 9 बजे खबर लिखे जाने तक दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हालात सामान्य है. किसी भी तरह का जाम भी नहीं है. बस पुलिस की तैनाती और चेकिंग बढ़ा दी गई है.
रिपोर्टरः अनिल कुमार अत्री
चिल्ला बॉर्डरः कई लेयर में बैरिकेडिंग, हर गाड़ी पर नजर
नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर हाई अलर्ट है. भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस, नोएडा पुलिस के साथ BSF के जवान भी तैनात किए गए हैं. लोहे के बेरिगेट्स लगाए गए हैं. साथ ही RCC के बेरिकेट्स भी रखे गए हैं. BNS 163 का पोस्टर भी बॉर्डर पर लगाया गया है. किसी भी गाड़ी में 5 से अधिक लोग या संदिग्ध प्रतीत होने पर उनसे पूछताछ की जा रही है. बड़े पानी के टैंकर के साथ कई बस, एंबुलेंस और क्रेन की भी तैनाती की गई
है.
रिपोर्टर- हर्ष पाण्डेय
यह भी पढ़ें - Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील, मेट्रो बंद, प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली के सभी स्टेडियम में बने डिटेंशन सेंटर