20 days ago
नई दिल्ली:

Live Updates: देश में जारी गैस संकट पर आज से केंद्र सरकार राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के लिए फैसले के तहत राज्यों को आज से 20 फीसदी अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी मिलेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में CAPF बिल 2026  को पेश करेंगे.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अपने ऊपर लगे मानहानि केस में सुनवाई के लिए सुल्तानपुर जाएंगे. इसके अलावा उनका वडोदरा में भी एक कार्यक्रम है.दिल्ली में आज से बजट सत्र की शुरुआत होगी. माना जा रहा है कि इसमें सरकार आबकारी घोटाला, फांसीघर मामला और पालम में आग की घटना पर विपक्ष भी सरकार को घेरेगा. जल बोर्ड,मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों में कमरों का निर्माण और केजरीवाल के बंगले पर कैग रिपोर्ट आ सकती है. दिल्ली हाई कोर्ट में आचार्य बालकृष्ण की याचिका पर सुनवाई होगी..दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार यानी आज एक वाणिज्यिक मुकदमे पर सुनवाई करेगा यह मुकदमा पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक और एमडी आचार्य बालकृष्ण द्वारा दायर किया गया है.


Amit Shah CAPF Bill 2026 Rajya Sabha | Rahul Gandhi Vadodara |  Delhi Budget Session 2026 | LPG Distribution States | Live Updates | Breaking News 
 

Mar 23, 2026 15:20 (IST)

Live:फांसी घर को लेकर दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी ने अंतरिम रिपोर्ट विधानसभा में पेश किया

दिल्ली विधानसभा में बने फांसी घर को लेकर विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी ने अंतरिम रिपोर्ट विधानसभा में पेश किया. समिति ने सुझाव दिया है कि सदन अरविंद केजरीवाल,राम निवास गोयल,मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकता है,क्योंकि वे 13 नवंबर 2025 और 20 नवंबर 2025 को होने वाली विषेशाधिकार समिति की बैठकों से बिना किसी उचित कारण या समिति की इजाजत के जानबूझकर गैरहाजिर रहे.

Mar 23, 2026 13:51 (IST)

UP Cabinet Meeting:यूपी कैबिनेट बैठक में 35 महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी,किसानों को क्या मिला?

उत्तर प्रदेश में आज योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में 35 जरूरी निर्णयों को मंजूरी मिल गई है.सीएम योगी ने कहा कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585/क्विंटल भारत सरकार की ओर से निर्धारित किया गया है.गत वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है.सरकार ने बताया कि 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक खरीद की जाएगी,राज्य के अंदर 8 क्रय एजेंसियों की ओर से खरीद की जाएगी,6500 क्रय केंद्र सभी 75 जनपदों में चलेंगे.

एफसीआई,यूपी मंडी परिषद,पीसीएफ,पीसीयू,यूपीएसएस,नैफेड,एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद की जाएंगी.किसानों की ओर से प्रदेश के भीतर अच्छी फसल लगाई गई है.अयोध्या देश की पहली सिटी है,जिसकों हमने सोलर सिटी के रूप में प्रस्थापित किया है.आज ताल के ऊपर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने की अनुमति मिली है.17 बड़े नगर निगम को स्मार्ट बनाने के कार्य चल रहे हैं.

Mar 23, 2026 12:44 (IST)

मुंबई-गोवा हाईवे पर आम उत्पादक किसानों का चक्काजाम!

सिंधुदुर्ग में आज मुंबई-गोवा राष्ट्रीय हाईवे पर नांदगांव के पास किसानों ने रास्ता रोको आंदोलन किया.इस साल कोंकण में लगभग 1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आम के बाग प्रभावित हुए हैं. हापूस अल्फांसो आम को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है,जिससे उत्पादक किसान भारी कर्ज और आर्थिक तंगी में हैं.

Mar 23, 2026 11:59 (IST)

CAPF Bill 2026 Live Updates: यह बिल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के स्पिरिट के खिलाफ: प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (उद्धव) राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एनडीटीवी से कहा कि गृह मंत्री सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सज बिल ला रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है.यह बिल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के स्पिरिट के खिलाफ है.बेहतर होगा कि इस बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए जिससे इसपर विस्तार से चर्चा हो सके.

Advertisement
Mar 23, 2026 11:54 (IST)

CAPF Bill 2026:आज पेश होगा सीएपीएफ बिल 2026, लोकसभा पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा पहुंच गए हैं. आज वो CAPF बिल 2026 को पेश करेंगे हालांकि विपक्ष की ओर से इसपर विरोध शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने एनडीटीवी से कहा कि गृह मंत्री अमित शाह आज CAPF बिल ला रहे हैं.हम इस नए बिल का विरोध करते हैं.यह बिल कोर्ट के फैसले के खिलाफ है.पैरामिलिट्री फोर्सेस के अधिकारियों के खिलाफ भेदभाव करने वाला बिल है.

Mar 23, 2026 11:33 (IST)

Bihar New CM:बिहार में होगा किसका सीएम?चिराग पासवान ने कहा- चिंता मत करिए,सहमति बन चुकी है

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के नए सीएम की संभावनाओं पर कहा कि घबराइए नहीं गठबंधन में सहमति बन चुकी है बहुत जल्द किस दल का मुख्यमंत्री होगा इसकी घोषणा कर दी जाएगी.औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा सभी घटक दल के लोग बैठकर करेंगे.हम लोगों के बीच सरकार बनाए जाने पर लेकर बातचीत शुरू है और लगभग सहमति बन गई है. बहुत जल्द सरकार किसके नेतृत्व बनेगी इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

Advertisement
Mar 23, 2026 10:46 (IST)

Live Updates:तमिलनाडु चुनाव में गठबंधन को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल?

तमिलनाडु के चुनाव और गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राज्य में NDA अपना सीट‑बंटवारा तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है.उन्होंने कहा कि गठबंधन दल चुनाव के लिए साझा रणनीति तैयार करेंगे.गोयल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार और गठबंधन दल तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति और प्रशासनिक मुद्दों पर अपनी राय जनता के सामने रखेंगे.उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु में मतदाता मौजूदा सरकार के कामकाज को लेकर असंतुष्ट हैं और परिवर्तन की मांग कर रहे हैं.इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के कई राज्यों में चुनावी परिणामों ने लोगों के राजनीतिक रुझान को स्पष्ट किया है.

Mar 23, 2026 10:09 (IST)

PAK Spy In Faridabad:फरीदाबाद में पकड़ा गया PAK का जासूस,पेट्रोल पंप पर बनाता था पंक्चर

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली गैंग के एक सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को गाजियाबाद पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. नौशाद गांव नचौली में एक साल पहले खुले पेट्रोल पंप पर तीन महीने से पंचर बनाने की दुकान चला रहा था. अभी तक इसमें गैंग के सरगना मेरठ के सुहेल सहित 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Mar 23, 2026 09:14 (IST)

West Bengal Election News: ममता अगर चुनाव जीती तो बंगाल में हिंदू नहीं रह पाएंगे- दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं जिसके बाद सत्ता की लड़ाई के लिए बीजेपी और टीएमसी एकदूसरे पर हमलावर हैं. इस बीच बीजेपी नेता दिलीप घोष ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ममता अगर चुनाव जीती तो बंगाल में हिंदू नहीं रह पाएंगे. 

Mar 23, 2026 08:03 (IST)

Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम, आसमान पर बादलों का डेरा

दिल्ली में फिर एक बार आज सुबह से मौसम ने पलटी मारी है. रविवार को तेज धूप के बाद पारा बढ़ा था पर आज सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं ने पूरा माहौल बदल दिया है.  

Advertisement
Mar 23, 2026 07:48 (IST)

Pappu Yadav News:पटना के गर्ल्स हॉस्टल मे रह रही सभी बच्चियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर-पप्पू यादव

बिहार के पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोनपुर में ऐलान करते हुए कहा कि पटना गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्राओं  को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा.इसके चलते उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: JD Vance अमेरिका और ईरान में समझौता करा पाएंगे? Iran US Ceasefire | Pakistan |Trump