दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 5.42 करोड़ का सोना, लग्जरी घड़ियां जब्त, यात्री के पास US पासपोर्ट

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक अमेरिकी पासपोर्ट धारी महिला के पास से लाखों रुपये के सोना और चांदी जब्त किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला यात्री से करोड़ों रुपये का सोना, हीरे के गहने, चांदी के बर्तन और विदेशी करेंसी बरामद की है. 18 फरवरी 2026 को टर्मिनल-3 पर हांगकांग से फ्लाइट नंबर CX-695 से पहुंची एक महिला यात्री को कस्टम्स अधिकारियों ने स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका. महिला के पास अमेरिकी पासपोर्ट है. 

संदेह के आधार पर उसके सामान की पहले एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई और फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत विस्तृत जांच की गई. जांच के दौरान जो बरामदगी हुई, उसने अधिकारियों को भी चौंका दिया. जांच में महिला के पास से करीब एक किलोग्राम से ज्यादा सोने के गहने. कई किलो चांदी के बर्तन भी मिले. इसके अलावा महंगी घड़ियां भी मिलीं. 

महिला के पास से क्या-क्या मिला 

-1.2 किलोग्राम सोने और हीरे के गहने
-10 किलो चांदी के बर्तन
-Rolex, Bvlgari, Chopard और Cartier जैसी महंगी लग्जरी घड़ियां  

विदेशी करेंसी
-9,084 अमेरिकी डॉलर
-605 यूरो
-2,540 हांगकांग डॉलर

जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹5.42 करोड़ आंकी गई है. कस्टम विभाग के मुताबिक यह पूरा सामान घोषित नहीं किया गया था, जो कि Customs Act, 1962 के प्रावधानों का उल्लंघन है. इसलिए इसे धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया. हालांकि, जांच के दौरान 552 ग्राम घरेलू खरीदा हुआ सोना मिला, जिसे जब्त नहीं किया गया और यात्री को वापस कर दिया गया. महिला यात्री को धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.

Featured Video Of The Day
ट्रंप पर हमले में ताबड़तोड़ गोलियों से दहला अमेरिका? चश्मदीदों ने जो बताया वो डरा देगा!
Topics mentioned in this article