ये कैसा चालान! कार ने बाइक को मारी टक्कर, पुलिस ने काट दिया 0 रुपये का चालान, सोशल मीडिया पर वायरल

दिल्ली में कार में बैठे नाबालिग का बाइक सवार पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकना का वीडियो वायरल हुआ. पुलिस ने एक्शन किया. लेकिन चालान का 0 राशि वाली रशीद वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के भलस्वा फ्लाईओवर पर एक चलती कार से नाबालिग ने राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंके थे
  • इस घटना से एक बाइक सवार संतुलन खो बैठा लेकिन कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई थी
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के भलस्वा फ्लाईओवर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक चलती कार से राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंके जा रहे थे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए वाहन का चालान तो काट दिया, लेकिन चालान की रसीद पर जुर्माने की रकम शून्य (0) देखकर लोग असमंजस में हैं. दिल्ली पुलिस ने खुद अपने एक्स अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया.

क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर मिली एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन पर एक्शन किया.वीडियो में दिख रहा है कि भलस्वा फ्लाईओवर पर एक चलती कार में सवार एक नाबालिग लड़का बाहर झांकते हुए राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंक रहा था. इस शरारत की वजह से एक बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा. गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन यह कृत्य बेहद खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता था.

दिल्ली पुलिस का एक्शन

वीडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने वाहन की पहचान की और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की संबंधित धाराओं के तहत चालान काट दिया. पुलिस ने आधिकारिक हैंडल से इसकी जानकारी भी साझा की.

Advertisement

'शून्य' (0) वाला चालान क्यों हुआ वायरल?

सोशल मीडिया पर जब इस चालान की रसीद सामने आई, तो लोग इस बात को लेकर कमेंट करने लगे कि आखिर पुलिस ने बिना किसी जुर्माने के चालान क्यों काटा? दरअसल पुलिस ने वीडियो में जो चालान की रशीद शेयर की है उस पर चालान की रकम 0 दिखाई दे रही है. इसे लेकर कमेंट में पुलिस से ही सवाल पूछ रहे हैं. एक यूजर ने रशीद का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'किसको पागल बना रहे हो.'एक अन्य यूजर ने लिखा, चालान की रकम 0 रुपये? यह क्या बकवास है? क्या दिल्ली पुलिस को यह भी पता है कि आजकल चालान लगभग बेकार हो चुके हैं.  ये अमीर लोग, जो सड़कों पर दोपहिया वाहन चलाने वाले मध्यम-वर्गीय लोगों की जान खतरे में डालते हैं. अमीर लोग तो बच निकलते हैं, लेकिन आम लोगों की जान जाने से उनका पूरा परिवार तबाह हो जाता है.'

यह भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट शुरू, पहली उड़ान से लेकर बस-मेट्रो रूट तक, वे 10 बातें जो सब जानना चाहते हैं

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, पुलिस के एक्शन की सराहना करते हैं, लेकिन एक बेसिक सवाल है. आपने चालान कोर्ट डिस्पोजल में डाल दिया, राशि 0 रुपये दिख रही है. मतलब फाइनल डिसीजन कोर्ट करेगी. लेकिन अगर राइडर की जान चली जाती, अगर वो फ्लाईओवर से गिर जाता, तो भी  ये सिर्फ खतरनाक ड्राइविंग का चालान होता या फिर आपराधिक मामला बनता. क्या यह घटना स्पष्ट रूप से जानबूझकर किया गया कृत्य है, चलती गाड़ी से गुब्बारे फेंकना कोई सामान्य यातायात उल्लंघन नहीं है. ये किसी की जान जोखिम में डालना है.

यह भी पढ़ें: शरजील इमाम: दिल्ली दंगा केस में 10 दिन की 'आज़ादी' खत्म, अब फिर तिहाड़ की सलाखों में वापसी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाजों पर ईरान ने की गोलीबारी! | Donald Trump