मनहूस नहीं बहुत हिम्मती थी हमारी बहन... देहरादून सृष्टि कंडारी केस में भाई ने जताया हत्या का शक

देहरादून सृष्टि कंडारी मौत मामले में उनके भाई ने हत्या का शक जताया है. सृष्टि की शादी उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक प्राइवेट सेक्रेटरी से हुई थी. कुछ दिनों पहले सृष्टि के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
पति के साथ सृष्टि कंडारी की शादी के समय की तस्वीर, वीडियो में रोती सृष्टि और इनसेट में उसका भाई.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देहरादून सृष्टि कंडारी मौत मामले में उनके भाई ने हत्या का शक जताया है.
  • सृष्टि की शादी उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक प्राइवेट सेक्रेटरी से हुई थी.
  • कुछ दिनों पहले सृष्टि के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई.
देहरादून:

शादी के कुछ महीने बाद ससुर को कैंसर, फिर मौत, ससुराल वाले बहू को मानने लगे मनहूस. फिर कई महीनों तक प्रताड़ना का दौर और एक दिन फंदे पर लटकती मिली लाश... शादी के मात्र 18 महीने के भीतर देहरादून की एक होनहार बेटी सृष्टि कंडारी की उसी घर में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई, जहां वह हजारों सपने लिए गई थी. अब सृष्टि कंडारी के चचेरे भाई रिंताशु कंडारी ने इस पूरे मामले में एक बड़ा खुलासा किया है. रितांशु कंडारी ने कहा, "यह हम सभी परिवार वालों के लिए बहुत दुखद घटना है. जब से उनके ससुर का निधन हुआ, तब से पूरा परिवार - जिसमें उनके पति, सास और ननद शामिल हैं - उन्हें यह कहकर परेशान कर रहे थे कि यह सब उन्हीं की वजह से हुआ है. वे उन्हें मनहूस कहते थे और आरोप लगाते थे कि जब से वह इस घर में आई हैं, तभी से ऐसा हो रहा है...

वह सुबह घर आने के लिए तैयार थी, लेकिन...

रितांशु ने आगे बताया कि मेरी बहन बहुत हिम्मत वाली लड़की थीं. हमारी बहन जैसी मजबूत लड़की ऐसा कदम नहीं उठा सकती. हमने उनसे घर आने को कहा था और वह सुबह घर आने के लिए तैयार भी थीं... लेकिन हमें नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ... हमें पूरा शक है कि उन्होंने उन्हें पीटा और फांसी पर लटका दिया... 

रितांशु ने बताया कि जब हमारा परिवार अस्पताल पहुंचा और उनसे घटना के बारे में पूछा, तो उस पूरे परिवार ने हमारे परिवार पर भी हमला कर दिया... मैं यह भी पूछना चाहता हूं कि मौत के सबूत मौजूद होने के बावजूद, उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है?"

Advertisement

फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाना चाहिए यह मामला

उन्होंने आगे कहा, "पुलिस ने आज बयान दर्ज किए हैं और कहा है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी... मुझे लगता है कि सरकार को इस मामले में पूरी तरह निष्पक्ष रहना चाहिए... मैंने महिला आयोग की चेयरपर्सन कुसुम कंडवाल से भी बात की है. वह भी लगातार इस मामले में कोशिश कर रही हैं... स्थानीय विधायक भी हैं... यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में जाना चाहिए और उस फास्ट ट्रैक कोर्ट में भी इस केस को देहरादून से श्रीनगर ट्रांसफर किया जाना चाहिए..."

सृष्टि के चचेरे भाई संदीप कंडारी ने बताया कि सृष्टि एक मेधावी छात्रा और बेहतरीन अध्यापिका थी. वह गणित विषय में टॉपर रही थी. परिवार का आरोप है कि सृष्टि की मौत के पीछे अंधविश्वास एक बड़ी वजह हो सकती है. 
 

त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई थी सृष्टि की शादी

मालूम हो कि सृष्टि कंडारी की शादी उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक प्राइवेट सेक्रेटरी से हुई थी. 29 नवंबर 2025 को सृष्टि की शादी त्रियुगीनारायण मंदिर में हुई थी. सृष्टि की इच्छा थी कि उसकी शादी उसी स्थान पर हो, जहां मान्यता के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था.

Advertisement

वीडियो में फूट-फूट कर रोती दिखी थी सृष्टि

सृष्टि का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वो बुरी तरह रोती नजर आ रही है. वीडियो में वो कहती है- 'सॉरी मम्मी... सॉरी पापा... सॉरी रूचि. पता नहीं सब कुछ बहुत अजीब सा हो गया है. 6 महीने से सह रही हूं, अब और सहा नहीं जाता. ये लोग कभी चेंज नहीं हो सकते. सब शुरुआत शादी के बाद हुआ. मनहूस.'

यह भी पढ़ें - शादी होते ही ससुर को हुआ कैंसर तो मनहूस बताने लगे थे ससुराल वाले; सृष्टि कंडारी के सुसाइड में बड़ा दावा 

Featured Video Of The Day
पीएम मोदी पर की अभद्र टिप्पणी, 'वायरल गर्ल' रुचिका सिंह पर हुई FIR!

Topics mentioned in this article
Dehradun
Srishti Kandari News
Srishti Kandari Suicide Case
Srishti Kandari Viral News
Dehradun Police