अकवान तूफान का असर, यूपी-बिहार से बंगाल तक 14 राज्यों में बारिश, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

Cyclone Akvan Today: तूफान 'अकवान' आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराने वाला है. जिससे यहां हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी. वहीं ताजा बर्फबारी के बाद कश्मीर से लेकर दिल्ली तक तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
आज आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटों से टकराएगा तूफान अकवान (फोटो सोर्स:IANS)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चक्रवात तूफान अकवान आज पूरी तरह से एक्टिव होगा और आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराएगा.
  • भारतीय मौसम विभाग ने आज देश के 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है.

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तूफान अकवान आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराने वाला है. इस दौरान हवां की रफ्तार 110 से 115 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. ऐसे में दोनों राज्यों में एहतियातन कदम उठाए गए हैं. ओडिशा में ही 80 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है. जबकि आंध्र प्रदेश में भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. सुरक्षा के नजरिए से रेस्क्यू टीमों को भी तैनात किया गया है. दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही ताजा बर्फबारी से मैदानी राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान पहली बार सीजन में 10 डिग्री तक आया है. जिससे यहां सुबह-सुबह ठंड का एहसास हो रहा है.

तूफान अकवान का आज दिखेगा असर

तूफान अकवान आज रौद्र रूप दिखाने वाला है. यह शुक्रवार को सबसे पहले ओडिशा के पुरी और आंध्र प्रदेश के नरसापुर से टकराने वाला है. ऐसे में यहां रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया है. हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा होने की संभावना है. ओडिशा में सबसे ज्यादा असर दिखने वाला है, यहां 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी बंद रखने के निर्देश दिए हैं, जबकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. तूफान के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जारी है, वहीं आंध्र प्रदेश में भी सुरक्षा के लिहाज से  नेवी और दूसरी एजेंसियों को बचाव के लिए रेडी रखा गया है. इस चक्रवात तूफान का असर देश 10 राज्यों में दिखने वाला है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा के साथ तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आज से बारिश होने की पूरी संभावना बन रही है. आंध्र-ओडिशा में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. 

बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड

वहीं उत्तर भारत में ताजा बर्फबारी के बाद ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से ठंडी हवाओं ने मैदानी राज्यों में असर दिखना शुरू कर दिया है. दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है. जिससे दिल्ली में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा और ठंड का असर बढ़ गया है. कश्मीर के शोपियां में तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जिससे यहां ठंड अब पूरी तरह से शुरू होती दिख रही है. इन राज्यों में कोहरा और ठंड बढ़ी.

  • उत्तराखंड 
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू-कश्मीर
  • दिल्ली
  • पंजाब 
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश 
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश

यूपी में छाया घना कोहरा 

उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है. आज 15 से ज्यादा जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है. लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, मऊ, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद में सुबह के वक्त घना कोहरा होने से विजिबिलिटी भी कम नजर आई है. यूपी में मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में अगले 2 से 3 दिनों में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. जिससे यहां ठंड का असर बढ़ना शुरू हो जाएगा. 

Advertisement

आंध्र प्रदेश-ओडिशा में सुबह से भारी बारिश

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सुबह से ही कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सुबह से भारी बारिश होने के बाद यहां मछुआरों को सख्त हिदायत दी गई है और किसी को भी तटों पर नहीं जाने के लिए कहा गया है. इसी तरह से ओडिशा के पुरी शहर में आधी रात से ही तेज बारिश हो रही है. जिसकी वजह से यहां भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ेंः तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अकवान', 110KM/H की रफ्तार से टकराएगा, ओडिशा-आंध्र से लेकर बिहार-बंगाल तक अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
सीएम योगी की मां का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस

Topics mentioned in this article
Aaj Ka Mausam
Delhi NCR Weather
Uttar Pradesh Weather
Cyclone Akvan
Today Weather Update

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं