करोड़ों के मुनाफे का लालच, लाखों का गबन! मुंबई में NBFC का झांसा देकर 14 करोड़ की ठगी

मुंबई में दो आरोपियों पर एक व्यक्ति से NBFC में निवेश का झांसा देकर कुल 14.08 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है. मुंबई पुलिस की EOW ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई पुलिस की EOW ने पंकज कुमार की शिकायत पर निखिल मल्होत्रा और भरत भाटिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
  • आरोपियों ने पंकज कुमार को अपनी NBFC में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये का गबन किया था
  • शिकायतकर्ता ने आरोपियों के भरोसे विभिन्न कंपनियों को करीब तेरह करोड़ रुपये कर्ज के रूप में दिए थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई में भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का एक मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस की EOW ने एक व्यक्ति की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ करीब 14.08 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है. शिकायत के मुताबिक यह पूरी साजिश सितंबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच रची गई थी. सूत्रों ने बताया कि FIR में दावा किया गया है कि अंधेरी का रहने वाला पंकज कुमार राजेंद्र प्रताप सिंह की मुलाकात आरोपी निखिल मल्होत्रा और भरत भाटिया से हुई, जो अंधेरी (पूर्व) में रहते हैं.

आरोपियों ने पीड़ित को कैसे फंसाया?

दोनों आरोपियों ने पंकज कुमार को झांसा दिया कि उनकी अपनी एक NBFC (प्राइवेट फाइनेंस कंपनी) है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि पंकज उनकी बताई जगहों पर निवेश करते हैं, तो उन्हें ब्याज के रूप में बड़ा लाभ मिलेगा. आरोपियों के चंगुल में फंसकर शिकायतकर्ता ने विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों को कुल 13,08,97,000 रुपये कर्ज के तौर पर दे दिए. हालांकि, समय बीतने के बाद भी उन्हें न तो निवेश की गई मूल रकम मिली और न ही कोई मुनाफा.

आरोप यह भी है कि ठगी का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका. आरोपियों ने बिजनेस मीटिंग्स और मुंबई में घूमने का बहाना बनाकर पंकज कुमार को एक नई 'इनोवा कार' दिलाने के लिए भी मना लिया. उन्होंने वादा किया था कि वे कार की पूरी कीमत या उसकी ईएमआई (EMI) समय पर भर देंगे. शिकायतकर्ता ने उन पर विश्वास करते हुए 54.92 लाख रुपये की गाड़ी दिलवा दी, लेकिन आरोपियों ने उसका इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए किया और एक भी किस्त नहीं चुकाई.

आईफोन, लैपटॉप और स्मार्ट वॉच भी ठग लिए 

इसके अलावा, आरोपियों ने पंकज की 'सानव टेलीकॉम कंपनी' से करीब 44.85 लाख रुपये मूल्य के 54 इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, जिनमें आईफोन, लैपटॉप और स्मार्ट वॉच शामिल थे, अपने लिए खरीदे और उनका भुगतान भी नहीं किया. आरोपियों ने शिकायतकर्ता का भरोसा जीतकर और झूठे वादे कर कुल 14,08,74,495 रुपये की संपत्ति और नकदी का गबन किया है. पंकज कुमार के शिकायत के बाद EOW ने निखिल मल्होत्रा और भरत भाटिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.
 

Featured Video Of The Day
Yogi Action On Government Workers: 68 कर्मचारियों की सैलरी रोकी, संपत्ति ब्यौरा नहीं दिया तो... | UP
Topics mentioned in this article