तमिलनाडु की सत्ता में 59 साल के बाद वापसी करेगी कांग्रेस, सीएम विजय की कैबिनेट में कल होगी शामिल

तमिलनाडु के सीएम विजय कल कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं, जिसमें कांग्रेस की एंट्री तय मानी जा रही है. करीब 59 साल बाद कांग्रेस सत्ता में हिस्सेदारी करेगी, जिससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण और बदलाव देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तमिलनाडु में CM विजय अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर कांग्रेस को शामिल करेंगे.
  • कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिससे पार्टी को तमिलनाडु की सरकार में औपचारिक हिस्सेदारी मिलेगी.
  • कांग्रेस और टीवीके के बीच पावर‑शेयरिंग पर सहमति बन गई है, जिससे कैबिनेट में कांग्रेस को स्थान दिया जाएगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

तमिलनाडु की राजनीति में कल बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं, जिसमें कांग्रेस के शामिल होने की तैयारी है. राज्य में करीब 59 साल बाद कांग्रेस सीधे सत्ता में साझेदारी करेगी. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने X (पूर्व ट्विटर) पर दी.

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और टीवीके (TVK) के बीच पावर‑शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है. इसी के तहत कैबिनेट में कांग्रेस को जगह देने की कवायद अंतिम चरण में है. यह कदम राज्य की सियासत में नए समीकरण तैयार कर सकता है.

DMK की सहयोगी रही है कांग्रेस

कांग्रेस लंबे समय से तमिलनाडु में DMK की सहयोगी रही है, लेकिन उसे कभी सरकार में जगह नहीं मिली थी. द्रविड़ दलों के वर्चस्व वाले इस राज्य में यह पहला मौका होगा जब कांग्रेस को इतने सालों बाद सत्ता में औपचारिक साझेदारी मिलेगी. इसे राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- जिनका नाम CAA में नहीं उन्हें गिरफ्तार कर देश से बाहर भेजा जाएगा... बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

Advertisement

59 साल बाद सत्ता में वापसी

तमिलनाडु में कांग्रेस आखिरी बार सीधे सत्ता में 1960 के दशक में रही थी. इसके बाद पार्टी ने ज्यादातर समय क्षेत्रीय दलों, DMK या AIADMK के साथ गठबंधन में भूमिका निभाई, लेकिन सरकार में हिस्सेदार नहीं रही. अब विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री को दक्षिण भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

सहयोगियों को भी न्योता

इससे पहले सत्ताधारी टीवीके (TVK) ने अपने अन्य सहयोगी दलों को भी सरकार में शामिल होने का आमंत्रण दिया है. टीवीके के वरिष्ठ नेता और मंत्री आधव अर्जुना ने कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन भी मंत्रिपरिषद का हिस्सा बनें. उन्होंने यह भी बताया कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को भी सरकार में शामिल होने का न्योता दिया गया है और इस संबंध में पार्टी नेतृत्व से बात की जा चुकी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- केरलम सरकार में मंत्रालय का हुआ बंटवारा, सीएम वीडी सतीशन के पास वित्त, जान लीजिए किसे क्या मिला

कांग्रेस की वापसी के क्या मायने

कैबिनेट विस्तार और कांग्रेस की एंट्री को 2026 के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम बताया जा रहा है. इससे एक तरफ जहां विजय अपनी सरकार को स्थिर करना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस दक्षिण में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है.

Featured Video Of The Day
Mumbai Bulldozer Action: Bandra में दूसरी अवैध मस्जिद पर भी चला बुलडोजर | Breaking News