कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा - जल्द मिलना चाहूंगी

ट्वीट में सोनिया गांधी की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है. साथ ही सोनिया गांधी ने कहा है कि मैं उनसे जल्द ही मिलना चाहूंगी.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को देश के नए राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने को लेकर बधाई दी है. कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि ये संदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से है. ट्वीट में सोनिया गांधी की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं दी गई है. साथ ही सोनिया गांधी ने कहा है कि मैं उनसे जल्द ही मिलना चाहूंगी. खास बात ये है कि सोनिया गांधी का ये ट्वीट उस समय आया है जब पीएम मोदी ने कुछ समय पहले ही कहा था कि सोनिया गांधी ने कभी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शिष्टाचार फोन तक नहीं किया है. उनकी इस टिप्पणी के बाद अब सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं भेजी है. 

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, "देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई."

Advertisement

वहीं,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ.

Advertisement

इधर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई दी है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: Tehran में जबरदस्त बमबारी! ईरानी ठिकानों पर इजराइल-अमेरिका के हमले | War
Topics mentioned in this article