- कांग्रेस सेवा दल ने रिटायर्ड भारतीय वायुसेना अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराई है
- अनूप वर्मा ने एक्स पर राहुल गांधी और अजमल कसाब की तुलना करते हुए फोटो पोस्ट की थी
- कांग्रेस सेवा दल लीगल सेल ने कहा कि पार्टी को निशाना बनाने वाली गैर-कानूनी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर मुंबई आतंकी हमलों के दोषी आतंकी अजमल कसाब से साथ शेयर किए जाने के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने एक रिटायर्ड भारतीय वायुसेना अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. ये साइबर शिकायत कांग्रेस ने रिटायर्ड अधिकारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनूप वर्मा के खिलाफ दर्ज कराई है. रिटायर्ड अफसर पर आतंकी कसाब के साथ राहुल गांधी की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनकी तुलना आतंकी से करने का आरोप है.
रिटायर्ड अधिकारी अनूप ने मंगलवार को एक्स पर एक कोलाज शेयर किया था, जिसमें राहुल गांधी और कसाब एक नाथ नजर आ रहे थे. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था कि बाईं ओर मौजूद शख्स देश के लिए कहीं ज्यादा खतरनाक है.
कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
उनके इस पोस्ट पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया. कांग्रेस सेवा दल के लीगल सेल ने इस मामले में साइबर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह इसे उचित कानूनी माध्यमों से आगे बढ़ाएगी. पार्टी के सेवा दल लीगल सेल ने कहा कि पार्टी और उसके नेताओं या सदस्यों को निशाना बनाने वाली किसी भी दुर्भावनापूर्ण या गैर-कानूनी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
'कानून से ऊपर कोई भी नहीं'
कांग्रेस सेवा दल ने कहा कि वह ऐसी हर गैर-कानूनी हरकत का विरोध करते हैं, जो संवैधानिक पदों को बदनाम करने, कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने या लोकतांत्रिक असहमति को आतंकवाद के बराबर बताने की कोशिश करते हैं, जैसा आरोप इस मामले में लगाया गया है. उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ संवैधानिक जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई हैं, यह कानूनी प्रतिबंधों के अधीन है. कानून से ऊपर कोई भी नहीं है.
ये Video भी देखें:|Gyanesh Kumar Controversy: CEC विवाद पर ये क्या बोल गए Rahul Gandhi?TOP NEWS
ये भी पढ़ें-DUSU में NSUI की हार: राहुल के सामने कन्हैया ने मानी जिम्मेदारी, क्या होगी कार्रवाई?