कांग्रेस-ममता ने आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई, मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' कर उनको मिट्टी में मिला दिया: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 4 मई के बाद BJP के मुख्यमंत्री के पदभार संभालने के बाद, हम न सिर्फ़ वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाएंगे, बल्कि उन्हें चुन-चुनकर बंगाल की पूरी धरती से बाहर निकाल देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अमित शाह ने कांग्रेस और टीएमसी पर साधा निशाना
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमित शाह ने नादिया में चुनावी सभा में कांग्रेस और ममता बनर्जी पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
  • भाजपा सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल से घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाकर राज्य से बाहर निकाला जाएगा
  • PM मोदी ने TMC पर मां-माटी-मानुष की पहचान को नुकसान पहुंचाने और राज्य में पलायन बढ़ाने का आरोप लगाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने नादिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने संबोधन में पहलगाम हमले का जिक्र किया और कहा कि इस हमले के बाद पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर कर आतंकियों को करारा जवाब दिया था. लेकिन एक समय वो भी था जब देश में ममता और कांग्रेस की सरकार थी तब ये लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे. 

अमित शाह ने आगे कहा कि 2014 में, जब PM मोदी की सरकार सत्ता में आई, तो उरी में हमला हुआ हमने सर्जिकल स्ट्राइक की; पुलवामा में हमला हुआ हमने एयरस्ट्राइक की; और पहलगाम में हमला हुआ तो पाकिस्तान के घर में घुसकर हमने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया और आतंकवादियों को मिट्टी में मिला दिया. PM मोदी ने इस देश को आतंकवाद से मुक्त कराया है. PM मोदी ने इस देश को नक्सलवाद से मुक्त कराया है, और अब आप BJP की सरकार को सत्ता में लाइए हम एक-एक करके घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे.

उन्होंने कहा कि दीदी कहती हैं, आप 'SIR' लगाकर घुसपैठियों के नाम क्यों हटा रहे हैं? दीदी, आपका समय अब ​​खत्म हो चुका है. 4 तारीख को, BJP की सरकार आ रही है.BJP के मुख्यमंत्री के पदभार संभालने के बाद, हम न सिर्फ़ वोटर लिस्ट से घुसपैठियों के नाम हटाएंगे, बल्कि उन्हें चुन-चुनकर बंगाल की पूरी धरती से बाहर निकाल देंगे.

आपको बता दें कि अमित शाह से पहले रविवार को पीएम मोदी ने भी ममता सरकार पर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने अपनी एक चुनावी रैली में कहा था कि टीएमसी की निर्ममता ने बंगाल की पहचान (मां, माटी और मानुष) को गहरा नुकसान पहुंचाया है.प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 साल पहले टीएमसी 'मां-माटी-मानुष' का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन आज उनके मुंह से ये शब्द तक नहीं निकलते. अगर वे इसका जिक्र करेंगे, तो उनके पाप सामने आ जाएंगे. टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया और मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया."

यह राज्य फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है

उन्होंने कहा कि बंगाल के पास अपार संभावनाएं हैं और यह राज्य फिर से देश का नंबर वन राज्य बन सकता है. पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि नेताजी ने कहा था, 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा.' आज बंगाल को आपके एक वोट की जरूरत है. आप हमें अपना वोट दीजिए, हम आपको टीएमसी से आजादी दिलाएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में क्‍यों बदले ममता बनर्ती को लेकर राहुल गांधी के सुर, क्‍या है कांग्रेस की रणनीति?

Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel Firing: Trump की डिनर पार्टी में गोलीबारी की पूरी टाइमलाइन समझिए
Topics mentioned in this article