- असम चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद ने पार्टी छोड़ दी है.
- कांग्रेस और रायजोर दल के बीच पांच घंटे चली बैठक में सीटों के बंटवारे पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है.
- कांग्रेस हाई कमांड ने रायजोर दल को प्रस्तावित 13 सीटों की मंजूरी नहीं दी है.
असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर है. खबर आ रही है कि गौरव गोगोई ने अखिल गोगोई को साथ चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बाद अब इस गठबंधन के तहत रायजोर दल 13 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और रायजोर दल प्रमुख अखिल गोगोई के बीच 5 घंटे तक बंद कमरे में बात हुई. हालांकि, इस बातचीत के बाद कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं में गठबंधन को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है. लेकिन अब ये साफ हो गया है कि दोनों दल एक गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेंगे. इस बैठक को लेकर कहा तो यहां तक जा रहा था कि अगर इस बैठक से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला तो इससे असम विधानसभा चुनाव से पहले उनके गठबंधन की संभावनाओं पर नए सिरे से संदेह पैदा हो जाएगा.
बैठक के बाद अखिल गोगोई ने क्या कहा?
अखिल गोगोई ने पत्रकारों से पहले कहा था कि आज की बैठक निष्फल रही. कांग्रेस ने मीडिया के जरिए यह खबर फैलाई थी कि वे रायजोर दल को 13 सीटें देंगे. लेकिन हैरानी की बात यह है कि बैठक के दौरान हमें पता चला कि इन 13 सीटों को भी दिल्ली स्थित कांग्रेस हाई कमांड से मंजूरी नहीं मिली है. सीटों की सूची गौरव गोगोई ने खुद तैयार की थी.”
गौरीपुर सीट पर भी फंस रहा पेच
शिवसागर विधायक और रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने कहा शुरू में कहा था कि प्रस्तावित 13 सीटों में भी कुछ खास सीटों को लेकर असहमति सामने आई है. उन्होंने कहा, “उन 13 सीटों में से भी अब वे हमें गौरीपुर विधानसभा सीट देने से आनाकानी कर रहे हैं. उनका कहना है कि गौरीपुर सीट देने में उन्हें दिक्कत है. उन्होंने हमें दो विकल्प दिए हैं – मनकाचर और अलगपुर-कल्टीचेरा.”
असम में कांग्रेस ने इन 4 दलों से किया है गठबंधन
अखिल गोगोई ने आगे कहा था कि नॉमिनेशन के लिए ज्यादा दिन नहीं बचे है, ऐसे में समय बहुत कम है. दूसरी ओर, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, “असम कांग्रेस ने पहले ही चार पार्टियों - असम जातीय परिषद (एजेपी), सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल) और एपीएचएलसी - के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है. फिलहाल, विपक्षी मोर्चा इन्हीं पांच पार्टियों से मिलकर बना है. हमारा उद्देश्य इस संयुक्त मंच को और मजबूत करना है, इसीलिए हम रायजोर दल के साथ बातचीत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें - 2 बार सांसद, 4 बार विधायक... कौन हैं प्रद्युत बोरदोलोई, असम चुनाव से पहले बीजेपी ज्वॉइन कर कांग्रेस को दिया झटका













