'माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया', कुशीनगर में CM योगी बोले- पहले जंगल पार्टी का आतंक था

सीएम योगी ने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार ने कुशीनगर से मच्छर की तरह माफिया को भी खत्म कर दिया. मच्छर बीमारी लाता था और माफिया बेरोजगारी लाता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के कुशीनगर जिले में फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ कर दिया गया है, सीएम योगी ने ऐलान किया
  • फाजिलनगर का नया नाम भगवान महावीर के नाम पर रखा गया है, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी
  • मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि 2017 से पहले कुशीनगर में आतंकवाद, माफिया और किसान संकट जैसी समस्याएं थीं
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में एक और शहर का नाम बदल गया है. कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नया नाम अब पावागढ़ हो गया है.  सीएम योगी ने खुद इस बात का ऐलान किया है. एक कार्यक्रम में कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि फाजिलनगर अब पावागढ़ होगा. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप की जो मांग होती है, फ़ाज़िल नगर के विधायक जी उसे पूरा करते हैं.सीएम योगी ने कहा किफाजिलनगर को हम पावागढ़ के तौर पर मान्यता देने का रहे हैं. इसका नाम  भगवान महावीर के नाम पर होगा. सीएम योगी ने कहा कि अब यह फाजिलनगर नहीं कहा जाएगा बल्कि पावागढ़ के रूप में हम इसे मान्यता देने जा रहें हैं. भगवान महावीर के नाम से इसका नाम होगा, क्यों हम फ़ाज़िल कहेंगे.

पहले भूख से मुसहरों की मौत होती थी

कुशीनगर को लेकर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले पहचान का संकट था. जंगल पार्टी का यहां आतंक था, महली माफियाओं का बोल बाला था. किसानों की भी बुरी स्थिति थी. क्या कोई ये सोचता भी था कि गरीब को फ्री में राशन मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस फाजिलनगर विधानसभा में मुझे कई बार आना पड़ा था, कसया विधानसभा में भी आता था, जब भूख से मुसहरों की मौत होती थी.

हमने मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए

सीएम योगी ने कहा कि आज से 9 साल पहले कुशीनगर की यही सच्चाई थी. यह पिछली सरकारों के पाप के कृत्य थे,कि गरीब भूख से मर रहा,नौजवान बेरोजगार घूम रहा, किसान आत्महत्या करने को मजबूर था. आम जनता माफिया और अपराधियों से परेशान थी. राज्य के अंदर कोई सुविधा नहीं थी और बाहर पहचान का संकट था.  त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे.सीएम योगी ने कहा कि पडरौना में डोल मेला के मौके पर भी  दंगे हुए. न्याय मांगने वालों को देवरिया जेल भेज दिया गया, मैं देवरिया जेल से उनको छुड़ाकर लाया था. उन्होंने कहा कि सरकार ने मच्छर की तरह माफिया को भी खत्म कर दिया. मच्छर  बीमारी लाता था और माफिया बेरोजगारी लाता था.

Advertisement

पहले फाजिल नगर के नाम पर मसखरेबाी होती थी

सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में जब कोई नौकरी निकलती है और सेलेक्शन होता है तो हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्तिपत्र पाने आते हैं. मैं हर नियुक्तिपत्र अपने हाथ से देता हूं और पूरी सूची मंगाता हूं, देखता हूं कि कुशीनगर का भी कोई नौजवान आया है कि नहीं. सरकार का विकास का विजन होता है. विकास तब संभव हो पाया, जब आपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने. उन्होंने कहा कि 2022 के पहले फ़ाज़िल नगर के नाम पर मसखरेबाज़ी होती थी, तमकुहीराज होती थी. विकास के बारे में कोई नहीं सोचता था. 
 

Featured Video Of The Day
अखिलेश यादव को घेरते हुए क्या बोले ओपी राजभर?