उत्तर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक, CM योगी बोले- मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह जी के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. (फाइल फोटो)

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह जी के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की.

<

>

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है. उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है.

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना है. शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा.

Advertisement

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का देहांत आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ है. मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आठ बार विधायक रहे हैं. वह देश के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं.

ये Video भी देखें : यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव नहीं रहे, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail |Iran Israel War: ईरान ने F-15 E मार गिराया?Bharat Ki Baat Batata Hoon|Iran Attack On US