चिराग पासवान अपनी मां के लिए नहीं करेंगे राज्यसभा सीट की मांग, 16 मार्च को होना है चुनाव- सूत्र

पार्टी सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान चाहते हैं कि अपनी मां के लिए राज्यसभा सीट मांगने की जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को बिहार में बनी सरकार में अलग अलग जगहों पर समायोजित या सेट करना ज़्यादा अहम काम है .

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मां को राज्यसभा नहीं भेजेंगे चिराग पासवान, आई बड़ी अपडेट
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार समेत दस राज्यों में खाली हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव आयोजित किया जाएगा
  • लोकजनशक्ति पार्टी ने चिराग पासवान की मां रीना पासवान के लिए राज्यसभा सीट मांगने से इनकार किया है
  • बिहार में एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कम से कम चार राज्यसभा सीटों पर उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि बिहार समेत 10 राज्यों में खाली हो रही राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा . इनमें बिहार की 5 सीटें भी शामिल हैं .लोकजनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के सूत्रों ने एक बार फिर संकेत दिया है कि पार्टी अपने अध्यक्ष चिराग पासवान की मां रीना पासवान के लिए राज्यसभा की सीट दिए जाने की मांग नहीं करेगी.चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान की 2020 में मृत्यु हुई . तबसे गाहे बगाहे ये चर्चा चलती रही है कि चिराग पासवान अपनी मां के लिए राज्यसभा की सीट चाहते हैं .पार्टी के एक आला सूत्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले सीटों के बंटवारे को लेकर जो बातचीत चल रही थी उसमें भी पार्टी ने राज्यसभा की किसी सीट की मांग नहीं की थी . 

पार्टी सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान चाहते हैं कि अपनी मां के लिए राज्यसभा सीट मांगने की जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को बिहार में बनी सरकार में अलग अलग जगहों पर समायोजित या सेट करना ज़्यादा अहम काम है . ज़्यादा से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को सरकार के अलग अलग अंगों में जगह मिलने से पार्टी के विस्तार में मदद मिलेगी . इसलिए चिराग पासवान अपनी मां के लिए राज्यसभा सीट को लेकर बहुत ज़्यादा उत्साहित नहीं हैं . पार्टी के एक आला सूत्र ने तो यहां तक कहा कि चिराग की मां ख़ुद भी इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं हैं . 

आरजेडी के प्रेमचंद गुप्ता और ए डी सिंह,जेडीयू के हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेन्द्र कुशवाहा का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल में ख़त्म हो रहा है .16 मार्च को इन सीटों के लिए निर्वाचन होना है . पिछले साल नवंबर के विधानसभा चुनाव में मिली शानदार सफ़लता के चलते कम से कम 4 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों का जितना तय है.अगर आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया तो बाक़ी बची एक सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो सकता है.

ख़बरों के मुताबिक़ आरजेडी की तरफ़ से उसके वर्तमान राज्यसभा सांसद ए डी सिंह चुनाव लड़ने का फैसला कर सकते हैं . 5 मार्च को नामांकन की आख़िरी तारीख़ है और अगर चुनाव की नौबत आई तो 16 मार्च को वोट डाले जाएंगे .अभी तक मिले संकेतों के मुताबिक़ जेडीयू की तरफ़ से रामनाथ ठाकुर एक बार फिर उम्मीदवार हो सकते हैं जबकि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के नाम को लेकर संशय है और कहा जा रहा है कि उनका नाम कट सकता है . 

Advertisement

यह भी पढ़ें: तो क्या अपनी मां को राज्यसभा भेजना चाहते हैं चिराग पासवान? जानें- पार्टी में इसे लेकर क्या चर्चा, अप्रैल में खाली हो रहीं बिहार की 5 सीटें

यह भी पढ़ें: हाजीपुर में चिराग पासवान के कार्यक्रम में हंगामा, कंबल वितरण के दौरान मची अफरा-तफरी, नाराज हुए लोग

Featured Video Of The Day
बागपत: निकाह के बाद बवाल, बारातियों और ग्रामीणों में क्यों छिड़ा बेल्ट युद्ध
Topics mentioned in this article