हाथ जोड़े, बंगाली भाषा में बात... विरोध-प्रदर्शनों के बीच CEC ज्ञानेश कुमार ने ऐसे की दिल जीतने की कोशिश

Kolkata News: मुख्य चुनाव आयुक्त कोलकाता के फेमस कालीघाट मंदिर पहुंचे थे, वहां भी उनका विरोध किया गया. कोलकाता के लोगों ने काले झंडे और पोस्टर लेकर ज्ञानेश कुमार का विरोध किया. ज्ञानेश कुमार ने मंदिर से बाहर निकलने पर ऐसी बात कह दी, जिसे चुनाव से पहले अहम संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोलकाता में हो रहा मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कोलकाता पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन किया गया और काले झंडे लहराए गए
  • बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने हवाई अड्डे पर ज्ञानेश कुमार का स्वागत किया
  • ज्ञानेश कुमार ने बंगाली भाषा में कालीघाट मंदिर में लोगों को संबोधित कर चुनावी राज्य में खास संदेश दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार रविवार शाम जैसे ही कोलकाता पहुंचे, उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. साथ ही उनके विरोध में काले झंडे भी लहराए गए. प्रदर्शनकारियों ने 'वापस जाओ' के नारे लगाए. इस बीच सभी का ध्यान अगर किसी घटना से खींचा तो वो था प्रदर्शन कर रहे लोगों को उनका बंगाली भाषा में संबोधित किया जाना. इसे चुनावी राज्य में खास संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. कोलकाता हवाई अड्डे पर ज्ञानेश कुमार का स्वागत करने बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल खुद हवाई अड्डा पहुंचे थे. विरोध प्रदर्शनों के बीच ज्ञानेश कुमार ने चुनावी राज्य में लाखों बंगाली भाषी नागरिकों का दिल जीतने की कोशिश की. 

ये भी पढ़ें- ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, नंबरगेम में विफल होगा विपक्ष का प्रयास, जान लीजिए इतिहास

चुनाव आयोग की टीम के खिलाफ कोलकाता में नारेबाजी

सोमवार को भी चुनाव आयोग की टीम के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. मुख्य चुनाव आयुक्त कोलकाता के फेमस कालीघाट मंदिर पहुंचे थे, वहां भी उनका विरोध किया गया. कोलकाता के लोगों ने काले झंडे और पोस्टर लेकर ज्ञानेश कुमार का विरोध किया. ज्ञानेश कुमार ने मंदिर से बाहर निकलने पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "पश्चिम बंगाल के सभी भाइयों और बहनों को नमस्कार, काली मां सभी को आशीर्वाद दें. जय भारत... जय हिंद." खास बात यह है कि ज्ञानेश कुमार ने ये बातें बंगाली भाषा में कहीं, जिसे चुनावी राज्य में अहम संकेत माना जा रहा है. 

कालीघाट मंदिर के पास लगे 'वापस जाओ' के नारे

रविवार शाम से ही ज्ञानेश कुमार ने न्यूटाउन और कोलकाता में करीब तीन जगहों पर विरोध प्रदर्शनों का सामना किया. न्यूटाउन में एसआईआर के विरोध में स्थानीय लोगों ने भारी विरोध जताया. न्यूटाउन में हवाई अड्डे और फाइवस्टार  होटल के बीच स्थित कैखाली इलाके में सीपीआईएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की कार के सामने प्रदर्शन किया. पुलिस ने दोनों जगहों पर उन्हें रोका. सोमवार सुबह जब मुख्य चुनाव आयुक्त कालीघाट मंदिर पहुंचे तो कुछ पुरुषों और महिलाओं ने उनको फिर से काले झंडे दिखाए. हालांकि इस दौरान पुलिस उनके आसपास ही मौजूद रही. 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की बंगाली भाषा में बात

बता दें कि ज्ञानेश कुमार तीन दिन के दौरा पर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं. वह अगले दो महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए वहां पहुंचे हैं. सोमवार को वे बंगाल में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. उनका बंगाली भाषा में बात करना चुनावी राज्य में बंगाली मतदाताओं का दिल जीतने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. वो भी ऐसे समय में जब सीएम ममता बनर्जी और अन्य टीएमसी नेता चुनाव आयोग पर एसआईआर के बाद मतदाता सूची से वोटर्स के नाम हटाने का आरोप लगा रहे हैं और पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: ईरान के परमाणु ठिकाने कब्जाने की तैयारी में इजरायल और अमेरिका?