केंद्र पूर्वोत्तर के ‘अष्टरत्न’ के विकास के लिए प्रतिबद्ध : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के पूर्व एवं दक्षिणी जिलों में राज्य और केन्द्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन किया

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (फाइल फोटो).
गंगटोक:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को कहा कि केन्द्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास को प्रतिबद्ध है. उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों को भारत का ‘अष्टरत्न' बताया. सिक्किम के पूर्व एवं दक्षिणी जिलों में राज्य और केन्द्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों के बीच संपर्क बढ़ाने, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र की परियोजनाएं शुरू की हैं.''

सिक्किम के दो दिन के दौरे पर आयीं राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि इन परियोजनाओं से सिक्किम के आर्थिक विकास और वृद्धि में मदद मिलेगी, खास तौर से पर्यटन के क्षेत्र में और इससे रोजगार भी बढ़ेगा.

उन्होंने 1.13 किलोमीटर लंबे अटल सेतु का भी उद्घाटन किया जो सिक्किम को पश्चिम बंगाल के रास्ते पूरे देश से जोड़ता है. मुर्मू ने कहा, ‘‘यह देश के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा है.''

दिन में लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, असैन्य प्रशासन और सेना के शीर्ष अधिकारियों ने उनकी आगवानी की. हिमालयी राज्य की पहली यात्रा पर आयीं मुर्मू को सलामी गारद दी गई. राष्ट्रपति का काफिला बाद में प्रांतीय राजधानी में राजभवन के लिए रवाना हो गया था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sultanpur में दिखा IAF का पराक्रम, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फाइटर जेट का टेक ऑफ और लैंडिंग
Topics mentioned in this article